अनोखे चोर; दिन में रेकी और रात में साउन्डलेस जनरेटर के डिस्पले करते थे चोरी

top-news
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Greater Noida:सेंट्रल जोन के ईकोटेक 3 पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस अस्पताल पहुंचाया। घायलावस्था में गिरफ्तार शातिर बदमाश चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने पीछा करते हुए चलाई गोली
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि थाना ईकोटेक-3 पुलिस द्वारा गुरुवार देर रात सेक्टर-10 ग्रेटर नोएडा वेस्ट गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस टीम को संदिग्ध प्रतीत हो रही एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों को रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार रुकने के बजाय सादुल्लापुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते की ओर तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर युवकों की बाइक फिसलकर सड़क के किनारे गिर गयी। इसे बाद बाइक सवार दोनों युवक भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशों की पहचान पंकज निवासी अलीगढ़ और पिन्टू निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। 

जनरेटर के चुराते थे पार्ट
बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस, चोरी किये गये जनरेटर की 5 पावर डिस्पले, 09 पीसीसी कार्ड, घटना में प्रयुक्त एक एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल, एक स्क्रू हथौड़ा व 01 पाना बरामद किया गया है। बदमाशों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि वह रेकी करके रात के समय साउन्डलेस जनरेटर के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट डिस्पले की चोरी करते थे। विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई चोरी की है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इनके संबंध में अन्य जानकारी की जा रही है। पंकज के खिलाफ नोएडा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में 13 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, पिंटू के खिलाफ एक केस दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *