अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है, ग्रेनो में कार्यकर्ताओं से बोले-रामगोपाल यादव

top-news
ग्रेटर नोएडा समाचार

Greater Noida: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में चौ. जतन सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफ़ेसर रामगोपाल यादव ने शिरकत की। समाजवादी नेता रहे जतन भाटी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और कहा कि डॉ. विकास प्रधान ने उनके कार्यों को आगे बढ़ाया। ऐसे लोग सदियों में पैदा होते हैं। प्रोफ़ेसर रामगोपाल यादव ने क्षेत्र के डॉक्टर, जज, पहलवान, ऐथलीट, UP एवं CBSC बोर्ड के टॉपर एवं क्षेत्र के सम्मानित लोगों को सम्मानित किया।

 

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

इसके पहले प्रोफेसर रामगोपाल यादव का ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के आवास पर जोरदार स्वागत किया। जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को मजबूत करने की चर्चा।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओ से अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, सुधीर तोमर जिला महासचिव समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर एवं रविंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी व भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।


 

आप कार्यकर्ताओं ने स्कूल विलय को लेकर किया स्वागत

वहीं, ग्रेटर नोएडा के हल्द्वानी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी स्कूल के विलय को लेकर बच्चों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। जहां पर उन्होंने एक सरकारी स्कूल के सामने शंख बजा कर ताली बजाकर सरकार के इस कार्यशैली जो की 26000 सरकारी स्कूल बंद किए जाने को लेकर है। हल्दवानी  ग्रेटर नोएडा में स्कूली बच्चों और आप कार्यकर्ताओं के  "ढपोरशंखों को जगाओ, शंख बजाओ स्कूल बचाओ" अभियान के तहत आज हल्द्वानी क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित होकर उत्तर प्रदेश सरकार को अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *