https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

गौतम बुद्ध नगर में मुठभेड़ का सिलसिला जारी, पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को दौड़ाकर मारी गोली

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। देर रात थाना बिसरख और फेस टू पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 बिसरख पुलिस व चोरी करने वाले बदमाश के मुठभेड़ 
पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि, थाना बिसरख पुलिस द्वारा चार मूर्ति से सूरजपुर जाने वाली सड़क पर चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो  सर्विस रोड पर भगाने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल नर्सरी कट तिराहे के पास अनियंत्रित होकर गिर गयी।

मोटरसाइकिल बदमाश द्वारा पुलिस टीम से अपने आप को घिरता देख जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान पवन  निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस .315 बोर व घटना में प्रयुक्त से चोरी की 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर  व चोरी का 01 मोबाइल फोन व 5000 रूपये नगद  बरामद किये गये है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

  फेस-2 पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़
 थाना फेस-2 पुलिस द्वारा नया गांव तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी तभी सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आते दिखायी दिये। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर निम्मी विहार की तरफ भगाने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों का पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। बदमाशों द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर  फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में 1 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान रोशन निवासी झारखंड के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। दूसरे बदमाश को पुलिस कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया । जिसकी पहचान धन्नंजय  निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में  हुई है, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। मौके से घटना में प्रयुक्त चोरी की 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस  की गयी है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *