गौतमबुद्ध नगर की नई डीएम बनीं IAS मेघा रूपम, मनीष वर्मा का प्रयागराज ट्रांसफर, कई और अधिकारियों का तबादला

top-news
आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

लखनऊः योगी सरकार ने देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर किया है। 23 IAS ट्रांसफर किया है। इनमें गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, गौतमबुद्ध नगर, कासगंज, कानपुर देहात, बहराइच, मिर्जापुर, गोंडा और ललितपुर के जिलाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ बने कृष्ण करुणेश
गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष वर्मा को प्रयागराज ट्रांसफर किया गया है। मनीष वर्मा की जगह कासगंज की डीएम रही IAS मेघा रूपम को गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। गाजियाबाद के डीएम रहे दीपक मीणा को गोरखपुर भेजा गया है। इसी तरह गोरखपुर के डीएम कृष्ण करुणेश को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है।

गोंडा की डीएम को मिली बड़ी जिम्मेदारी
गोंडा की जिलाधिकारी रहीं नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन, बहराइच की जिलाधिकारी मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग एवं अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा, अयोध्या मंडलायुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग का सचिव, , गृह एवं सतकर्ता विभाग के सचिव राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त की जिम्मेदारी मिली है। अपर आयुक्त (प्रशासन), गन्ना एवं प्रबंधक निदेशक, चीनी निगम प्रणय सिंह को कासगंज का जिलाधिकारी, कानपुर देहात डीएम आलोक सिंह को विशेष सचिव राज्य संपति विभाग एवं राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया गया है।

मिर्जापुर की डीएम की सचिवालय में तैनाती
ललितपुर के डीएम अक्षय त्रिपाठी को जिलाधिकारी बहराइच, विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा अमनदीप डुली को ललितपुर का डीएम,  मिर्जापुर की डीएम प्रियंका रंजन का गोंडा ट्रांसफर, संयुक्त निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के संयुक्त निदेशक जयनाथ यादव को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा का विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा का विशेष सचिव पवन कुमारगंगवार को डीएम मिर्जापुर, नामिम गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की विशेष सचिव प्रणता एश्वर्या को सीडीओ सीतापुर और वित्त विभाग की सचिव मिनिष्ती एस को गन्ना आयुक्त की जिम्मेदारी योगी सरकार ने सौंपी है।

गन्ना आयुक्त का भी ट्रांसफर
वहीं, गन्ना आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय को समाज कल्याण विभाग का सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव सारिका मोहन को वित्त विभाग का सचिव,  बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ अमृत त्रिपाठी को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव और झांसी के मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *