अब ग्रेटर नोएडा में बीटेक छात्रा ने की आत्महत्या, परीक्षा केंद्र पर टीचर ने किया था अपमानित

top-news
नकल के आरोप से परेशान बीटेक छात्रा ने की आत्महत्या

Greater Noida: शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस की छात्रा ज्योति शर्मा की आत्महत्या का मामला अभी थमा नहीं था कि एक नामी कॉलेज में बीटेक छात्रा ने अपनी जान दे दी। दरअसल, बिहार के वैशाली जिले की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा खुशबू ग्रेटर नोएडा के सिग्मा 4 स्थित ग्रैंड फोर्ट सोसाइटी में परिवार के साथ रह रही थी। छात्रा ने मंगलवार की रात अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  बीटा 2 थाने में छात्रा के भाई ने केसीसी कॉलेज प्रबंधन और कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


गलत पेपर दे दिया था 

जानकारी के मुताबिक, खुशबू नालेज पार्क स्थित जीएनआइओटी कालेज में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। एकेटीयू ने सेमेस्टर परीक्षा के लिए केसीसी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया था। 9 जुलाई को खुशबू की रसायनशास्त्र विषय की परीक्षा थी। जबकि केसीसी के परीक्षकों ने भौतिक विज्ञान विषय का पेपर थमा दिया था।

छात्रों के सामने किया था अपमानित
परिजनों का आरोप है कि परीक्षकों ने अपनी गलती मानने की बजाय खुशबू को अन्य छात्रों के सामने अपमानित किया था। परीक्षक वाशरूम में पहले से पड़ी कुछ पर्चियां उठा लाए, जो उसके विषय से संबंधित नहीं था। इसके बाद खुशबू की उत्तर पुस्तिका छीन कर दूसरी दी और अपमानित किया था। केसीसी प्रबंधन ने खुशबू के खिलाफ यूएफएम (अनुचित साधन एवं कदाचार) की कार्रवाई कर दी थी। घटना के बाद से सी खुशबू परेशान थी। इसी वजह से मंगलवार रात करीब 10 बजे खुशबू पंखे पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई विकास पंडित ने केसीसी प्रबंधन, प्रोफेसर और कर्मचारियों के खिलाफ बीटा दो थाने में मामला दर्ज किया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *