https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की पंचायत में ऐलान, यमुना प्राधिकरण में कल होगी हाई लेवल मीटिंग

top-news
किसानों का हल्ला बोल
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा की महापंचायत ट्रेवर क्षेत्र के साबोता अडर पास पर बुधवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता हरवीर सिह एवं संचालन कृष्ण नागर ने किया। सुबह 10 बजे से लोग पंचायत में इकट्ठा होने शुरू हो गये थे। क़रीब साढ़े बारह बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विकास के साथ सैकड़ों गाड़ियों का क़ाफ़िला पंचायत स्थल पर पहुंचा।

दिन भर चली प्रशासन और किसानों में बातचीत
बुधवार की सुबह से ही पंचायत स्थल पर पुलिस फ़ोर्स का जमावड़ा रहा। दोपहर ढाई बजे जेवर एसडीएम अभय सिह, एसीपी सार्थक सेगर यमुना प्राधिकरण के ओएसडी अजय शर्मा तहसीलदार मनीष एवं ज़ेवर कोतवाल संजय सिंह पंचायत स्थल पर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। लेकिन किसानों ने अधिकारियों के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कहा कि किसानों को बरगलाया नहीं जाएगा और ठोस निर्णय चाहिए। करीब साढ़े सात बजे फिर दोबारा उच्च स्तरीय अधिकारियों से वार्ता के बाद सभी अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और यह सुनिश्चित किया कि 1 अगस्त को यमुना प्राधिकरण में एक बड़ी बैठक संगठन की होगी।  तीनों प्राधिकरण के CEO, जिलाधिकारी एवं पुलिस कमिश्नर के साथ एक सप्ताह में वार्ता कराने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है।

वार्ता नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
महापंचायत को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विकास प्रधान ने कहा कि यमुना प्राधिकरण से संबंधित समस्याओं को लेकर पिछले लंबे समय से किसान आंदोलनरत है।  नया भूमि अधिग्रहण, क़ानून सर्किल रेट में बढ़ोतरी, ज़ेवर एयरपोर्ट से प्रभावित विस्थापित परिवार, रोजगार एवं अबादी बैकलीज के लिए किसान दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। अगर एक सप्ताह में वार्ता नहीं होगी तो किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा पुनः आंदोलन के लिए विवश होगा।

पंचायत में मौजूद रहे किसान
इस मौके पर विनय तालान, प्रताप नागर, डा. विकास प्रधान, आलोक नागर, ब्रजेश भाटी, तेजवीर भगत, आयुषी सिंधु तेवतिया, लौकेश भाटी, नासिर प्रधान, ग़ज़ब प्रधान, रविन्द्र प्रधान, जुबेर भाटी, कृष्ण नागर, सजय कसाना, नफीस मेवाती, निटू गुर्जर, निरजा सिंह, सिंहराज तवर, शुभम चेची, नरेंद्र भाटी, सदीप चदेला, एडवोकेट अर्चना सिह, हरेंद्र नागर, रफ़ीक कुरेशी, राशिद खान, विपिन कसाना, लीला नागर, राजकुमार रूपबास, प्रमोद भाटी, अशोक भाटी, मनोज भाटी, ओमवीर, बीडीसी निरजन, गौरव चौधरी आदि पंचायत में मौजूदर हे।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *