नोएडा एक्सप्रेस वे पर दौड़ाया ऑटो तो कटा 2 लाख रुपये का चालान

top-news
महामाया फ्लाईओवर के पास खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने ऑटो का फोटो खींच कर ऑनलाइन चालान कर दिया।

Greater Noida: नोएडा ग्रेटर एक ऑटो पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा एक्सप्रेसवे पर ऑटो चलाने पर 2 लाख रुपये का जुर्माना काटा है। क्योंकि नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे ऑटो और ई रिक्शा का एंट्री बैन है।

जानकारी के मुताबिक,  नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक ड्राइवर ऑटो लेकर पहुंच गया। इस दौरान महामाया फ्लाईओवर के पास खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने ऑटो का फोटो खींच कर ऑनलाइन चालान कर दिया। ऑटो चालक के पास 2 लाख रुपये के चालान का मैसेज आया हैरान रह गया। इसके बाद ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की है। जबकि नियम तोड़ने पर 20 हजार रुपये का प्रावधान जुर्माने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *