https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

पति को छोड़कर गोरखपुर की दो महिलाओं ने की आपस में शादी, इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाला सामने आया है। गोरखपुर की रहने वाली दो महिलाओं ने आपस में शादी करर ली है। पतियों से तंग आकर दोनों महिलाओं ने देवरिया के रुद्रपुर दूधेश्वर नाथ मंदिर मंदिर में विधिविधान से शादी रचाई और जीने मरने की कसम खाई। दोनों महिलाओं की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। फिलहाल यह शादी चर्चा का विषय बना हुआ है।

पतियों से तंग आकर लिया फैसला

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर की रहने वाली दो महिलाओं ने पति से परेशान होकर रुद्रपुर के दूधेश्वर नाथ बाबा मंदिर में आपस में शादी की है। पत्नी बनी कविता ने बताया कि हम दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई है। दोनों आपस में बहुत प्रेम करते हैं। कविता ने बताया कि दोनों के पति शराब के नशे में आकर बहुत तंग करते थे। जिससे हम लोग परेशान होकर आपस में शादी रचाने का फैसला लिया और साथ जीने मरने की कसमें खाई। उन्होंने कहा कि हम लोग घर से भाग कर शादी की है। अब गोरखपुर में किराये के मकान में एक साथ रहेंगे और खुशाहाल जिंदगी जिएंगे।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *