किसानों के मुद्दों को लेकर हुई बैठक

top-news
अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया और युवाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का वादा किया।

Greater Noida : किसानों के मुद्दों को लेकर हाल ही में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बैठक हुई। जिसमे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO एनजी रवि कुमार, यीडा CEO राकेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम, नोएडा प्राधिकरण के CEO संजय खत्री समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

बैठक में अधिकारियों से क्या मांग हुई 

ये बैठक करीब साढ़े चार घंटे चली और इसमें भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने 30 जुलाई को गलगोटिया विश्वविद्यालय के निकट हुई महापंचायत के मुददों को उठाया। संगठन ने किसानों के 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा,आबादी निस्तारण,बैक लीज, 10 प्रतिशत आवासीय भूखंड, शिक्षा ,चिकित्सा, युवाओं को रोजगार सहित आदि मांग को अधिकारियों के सामने रखा।

अधिकारियों ने क्या आश्वाशन दिया 

अधिकारियों ने मांगों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। युवाओं को रोजगार के लिए लिए तीनों प्राधिकरण में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का भरोसा दिया। तुगलपुर गांव और झंडे वाले मंदिर के बीच फुट ओवर ब्रिज बनाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया। सुनील प्रधान ने बताया तीनों विकास प्राधिकरण में अलग-अलग बैठक कर किसानों के समाधान का नया रास्ता बनाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किसानों की समस्याओं को एवं गांव के विकास को लेकर बैठक होगी। जिसमे प्रोजेक्ट विभाग के अधिकारी एवं एसडीएम आदि मौजूद रहेंगे। बैठक में राजीव मलिक, राजे प्रधान, राबिन नागर, सुरेंद्र नागर, अनित कसाना,अजीत अधाना, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *