ग्रेटर नोएडा में कूड़े पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब इन चार सोसाइटियों पर 2.42 लाख का लगाया जुर्माना

top-news
कूड़े का निस्तारण न करने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने की कार्रवाई

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम के तरफ से स्वच्छता के प्रति जागरुकता के साथ ही जुर्माना लगाने की कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर बल्क वेस्ट जनरेटरों के यहां कूड़े के निस्तारण को परखने और खामी पाए जाने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी 2016 के अंतर्गत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चार सोसाइटियों में कूड़े के निस्तारण की जांच की। टीम ने सेक्टर टेकजोन-4 स्थित जेएम फ्लोरेंस, गैलेक्सी वेगा, आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टैरिस होम, आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में कूड़े के प्रबंधन का निरीक्षण किया। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी के अंतर्गत कूड़े का उचित निस्तारण न करने पर जेएम फ्लोरेंस पर 20,200 रुपये, गैलेक्सी वेगा सोसाइटी पर 40 हजार रुपये, आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टैरिस होम पर 20200 रुपये और आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी पर 1,61,600 रुपये का जुर्माना लगाया है। आम्रपाली लेजर वैली के स्टाफ ने चालान रिसीव नहीं किया, जिसके चलते टीम ने सोसाइटी के गेट पर चस्पा कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कूड़े के निस्तारण को लेकर सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

नोएडा में सिंगल प्लास्टिक यूज पर 25 जुर्माना
वहीं, नोएडा में प्लास्टिक के उपयोग को नियंत्रित करने एवं सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम एवं गंदगी न फैलाने के लिए नोएडा में निरंतर अभियान चलाये जाते हैं।इसी कड़ी में  इंदु प्रकाश सिंह और के नेतृत्व में परियोजना अभियन्ता गौरव बंसल विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेक्टर-32 में बेल्जियम फ्राइस एवं चिलागो पिज़्जा फूड कोर्ट सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए पाए गए। प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों पर  25,000  का चालान किया गया। इसके बाद सेक्टर - 51, Cloudnine हॉस्पिटल के पास निरीक्षण किया गया। यहां पर हॉस्पिटल के सामने कुछ सब्जी वाले ठेला लगाया करते है। जिनके इनके द्वारा प्रतिदिन शाम को सब्जियों की गंदगी हॉस्पिटल के सामने ही फैला दिया जाता है। यहां पर सफाई अभियान चलाया गया और ठेलेवालों पर कार्रवाई की गई। साथ ही गंदगी न फैलाने हेतु चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *