युवती पर किया जानलेवा हमला, हथियार बरामद कराने ले गई पुलिस तो गाली देते हुए चलाई गोली
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश गिरफ्तार
- Shiv Kumar
- 09 Aug, 2025
Noida: नोएडा पुलिस ने जानलेवा हमले करने के आरोपी से हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़ हो गई। थाना फेस-1 पुलिस तुषार उर्फ चिराग पुत्र सुरेन्द्र वर्मा निवासी सी-188 जनता कालोनी राजौरी गार्डन थाना राजौरी गार्डन दिल्ली को गिरफ्तार किया था। तुषार उर्फ चिराग ने पूछताछ में बताया कि उसने युवती को जान से मारने की नियत से प्रयुक्त किये गये चाकू और उसके परिजनों को धमकाने के लिए प्रयुक्त किये गये तमन्चा, घटना के समय पहनी कमीज को भागते समय सेक्टर 14ए के पीछे गन्दे नाले की पटरी की झाड़ियों में छिपाकर रख दिया है।
झाड़ियों से अचानक तमंचा निकालकर की फायरिंग
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि हथियार बरामदगी के लिए थाना फेस-1 पुलिस को आरोपी साथ लेकर उसके बताये अनुसार सेक्टर 14 ए के पीछे गन्दे नाले की पटरी पर पूर्ण सतर्कता के साथ पहुंची। तभी तुषार उर्फ चिराग द्वारा झाड़ियों में छिपाकर रखे गये चाकू व तमंचा को एक दम से निकालकर अपने को पुलिस अभिरक्षा से भागने के उद्देश्य से पुलिस को गालियां देते हुए तमंचे से सीधे फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देते हुए आरोपी को दूसरे फायर करने का मौका दिए बिना उसके हाथ में चाकू भी होने के कारण स्वयं को कोई नुकसान न पहुंचाये इसलिए फायरिंग की कार्रवाई की गई। जिसमें बदमाश तुषार (26) गोली लगने से घायल हो गया। घायल तुषार उर्फ चिराग जनता कालोनी राजौरी गार्डन थाना राजौरी गार्डन दिल्ली का रहने वाला है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। वहीं, आरोपी के कब्जे से 1 चाकू, 01 तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस व घटना के समय पहनी खून से सनी कमीज बरामद हुई है।
बाइक चोर चाकू के साथ गिरफ्तार
वहीं, थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से दो पहिया वाहन चोरी करने वाले चोर सन्नी उर्फ आदि पुत्र संजय को छोटा डी पार्क के पास सेक्टर-62, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। चोर के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। सन्नी उर्फ आदि ने बताया कि यह मोटरसाइकिल साथी के साथ मिलकर ग्राम रसूलपुर नवादा, सेक्टर-62, नोएडा से 28 जुलाई को चोरी की थी। सन्नी शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






