नोएडा के डे केयर में बच्ची से हैवानियत, मेड ने जो किया वह जानकार हो जाएंगे हैरान

top-news
15 महीने की बच्ची से मारपीट, मेड गिरफ्तार

नोएडा के एक डे केयर में मासूम बच्ची के साथ बर्बरता करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसायटी के एक डे-केयर सेंटर में 15 महीने की मासूम बच्ची के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बच्ची की देखभाल के लिए रखी गई मेड पर आरोप है कि उसने न केवल बच्ची को थप्पड़ मारा, बल्कि उसे जोर से फर्श पर पटक भी दिया। इतना ही नहीं, मेड ने बच्ची को प्लास्टिक की बेल्ट से पीटा और यहां तक कि उसे दांत से काटा भी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मेड को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात 
बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। परिजनों का कहना है कि बच्ची के शरीर पर दांत के निशान मिले हैं। डॉक्टरों ने इन चोटों की पुष्टि ‘बाइट मार्क’ यानी काटने के रूप में की है। सीसीटीवी फुटेज में भी मेड की करतूत साफ दिख रही है, जिसमें वह बच्ची को जोर से जमीन पर पटकती नजर आ रही है, जबकि बच्ची जोर-जोर से रो रही है।

एफआईआर दर्ज, मेड गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-142 थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी मेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है।

परिजनों में आक्रोश, सुरक्षा पर सवाल
इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि डे-केयर में बच्चों की सुरक्षा के नाम पर भारी फीस ली जाती है, लेकिन इस तरह की घटनाएं व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। वहीं, सोसायटी और डे-केयर प्रबंधन की भूमिका को लेकर भी जांच की मांग उठ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *