https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

सूरज मान हत्याकांड; एक साल बाद तीसरे शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा, अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noda: नोएडा सेक्टर-104 मार्केट में एयरलाइंसकर्मी और गैंगेस्टर के भाई सूरज मान की कार में दिनदहाड़े हत्या के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी तीसरे शूटर को गुरुवार शाम मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।  सिकंदर उर्फ सतेंद्र को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र के अनुसार, पुलिस टीम दादरी रोड पर शशि चौक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो सेक्टर-42 के जंगलों में घिरते देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में  पुलिस की गोली लगने से सिकंदर घायल हो गया। सिकंदर दिल्ली के गांव प्रह्लादपुर में रहता है और मूल रूप से सीतापुर के गांव बरगांवा का रहने वाला है। इसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई। बरामद बाइक के संबंध में गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज है।

गैंगवार में हुई थी सूरज मान की हत्या 

बता दें कि 19 जनवरी 2024 को सूरज मान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में गैंगस्टर कपिल मान और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था। सूरज, गैंगस्टर प्रवेश मान का भाई था और दोनों गुटों की रंजिश में अब तक छह लोग मारे जा चुके हैं। हत्या के बाद बदमाश मुरादाबाद भाग गए थे। सिकंदर पिछले एक साल से फरार था। गैंगस्टर कपिल मान की पत्नी काजल खत्री की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को सिकंदर के बारे में अहम जानकारी मिली। सिकंदर गिरोह के बीच कड़ी के रूप में काम करता था और उसे श्याम नाम से भी पुकारा जाता था।

कोर्ट में हुई थी हत्या की साजिश

बता देंकि रोहिणी कोर्ट में कपिल मान की मुलाकात शूटरों से हुई थी, जहां सूरज मान की हत्या की साजिश रची गई। हत्या के लिए हथियार उपलब्ध कराए गए और करीब एक महीने तक मौका तलाशा गया। दिल्ली पुलिस के एक एसआई ने सूरज मान की  लोकेशन शूटरों को दी थी। इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि सिकंदर की गिरफ्तारी से मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं और गिरोह की गतिविधियों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *