एनटीपीसी में CSIF जवान ने सरकारी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, जानिए क्यों उठाया बहुत खौफ ना कदम

top-news
दादरी में आत्महत्या

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में घरेलू कल के चलते एक सुरक्षा जवान ने आत्मघाती कदम उठाया। जारचा कोतवाली  क्षेत्र के एनटीपीसी प्लांट के अंदर ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के जवान ने अपनी सरकारी राइफल से गले में गोली मारकर जान ले ली।  जवान का शौक बाथरूम में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर लेकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या का कारण अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।


बाथरूम में खुद को अंदर से बंद कर लिया था

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  सीआईएसएफ जवान ने  ड्यूटी प्वाइंट के बाथरूम में अपने को अंदर से बंद कर लिया और सरकारी रायफल से गले में सटाकर गोली मार ली।   आवाज सुनकर अन्य साथी मौके पर पहुंचे तो मंजर देख उनके होश उड़ गये। घटना की जानकारी अधिकारियों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।


गेट नंबर-3 के चेकिंग पॉइंट पर ड्यूटी

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि सोमवार  को थाना जारचा पर विजिलेंस सीआईएसएफ के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एनटीपीसी गेट नंबर-3 के चेकिंग पॉइंट पर ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के सिपाही दीपंकर बाराह पुत्र सरोज बाराह ग्राम इटापारा, पोस्ट टेटोंबरी, थाना गोहपुर, जिला विश्वनाथ, असम ने खुद को ड्यूटी पॉइंट के पास बने बाथरूम में बंद करके सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। 

पत्नी के विवाद के चलते उठाया खौफनाक कदम

सूचना प्राप्त होने पर थाना जारचा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कराते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मौके पर सीआईएसफ एनटीपीसी के उच्च अधिकारीगण भी मौजूद रहे। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक  अपनी पत्नी के साथ रहता था, जिसका अपनी पत्नी के साथ वाद-विवाद चल रहा था। प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद के चलते उपरोक्त आरक्षी द्वारा सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की गई है। अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *