ग्रेटर नोएडा को हरा भरा बनाने मुहिम जारी, एचसीएल के सहयोग से लगाए 1000 पौधे
हरित उपवन को और अधिक हरा-भरा बनाने की पहल
- Shiv Kumar
- 12 Aug, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा को पहले से अधिक हरा भरा शहर बनाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से अभियान जारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सोमवार को प्राधिकरण, एचसीएल फाउंडेशन और गिव मी ट्री संस्था के सहयोग से सेक्टर 16 बी स्थित हरित उपवन में पौधरोपण किया गया।
17 एकड़ में किया गया पौधारोपण
प्राधिकरण की ओएसडी और ग्रेनो वेस्ट की प्रभारी गुंजा सिंह, डीजीएम संजय कुमार जैन, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, सहायक निदेशक उद्यान बुद्ध विलास, मैनेजर प्रशांत समाधिया, एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट निधि पुंडीर सहित एचसीएल और गिव मी ट्री के प्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। करीब 17 एकड़ में स्थित इस ग्रीन बेल्ट में सोमवार को पीपल, शीशम, सहजन, हरण, महुआ, आंवला और जामुन के 1000 पौधे रोपित किए गए। कुल 90 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है।
पौधारोपण में छात्रों व स्थानीय निवासियों ने भी लिया हिस्सा
कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत आयोजित इस पौधारोपण अभियान में प्राधिकरण, एचसीएल फाउंडेशन और गिव मी ट्री के करीब 1000 कर्मचारी शोध छात्र और एचसीएल टेक्नोलॉजी के कर्मचारियों ने इस अभियान के सहभागी बनें।
पूरे प्रदेश में चल रहा पौधारोपण अभियान
बता दे की इस समय पूरे प्रदेश में सीएम योगी के निर्देश पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। हर जिले को पौधारोपण करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा मां के नाम एक वृक्ष मुहिम भी शुरू की है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण करवा कर हरियाली बढ़ाने का प्रयास कर रही है इस काम में हर विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। इसके अलावा निजी संस्थानों से भी पौधा रोपण करने के लिए जागरूकता फैलाने की अपील की जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्री और सांसद अपने-अपने क्षेत्र में पौधारोपण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






