ग्रेनो के नामी स्कूल में बच्ची से डिजिटल रेप करने वाले दोषी को उम्रकैद, 8 साल बाद परिवार को मिला न्याय

top-news
माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज आरोपी चंडीदास को ग्रीनवुड सोसायटी से गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में वर्ष 2018 में साढ़े 3 साल की बच्ची से डिजिटल रेप करने वाले चंडीदास को जिला अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पर 24 हजार का अर्थदंड लगाया है। जुर्माना न जमा करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। दोषी चंडीदास स्कूल में उस समय बतौर लाइफ गार्ड स्वीमिंग पूल के पास तैनात था। स्वीमिंग सिखाने के दौरान चंडीदास ने बच्ची से डिजिटल रेप किया था।

2 दिन तक मामला दबाने का प्रयास हुआ

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता चवनपाल सिंह ने बताया कि 12 जुलाई 2018 को साढ़े 3 साल की बच्ची स्वीमिंग पूल के समीप मौजूद थी। तभी चंडीदास एक दीवार के पास ले गया और उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची तेज आवाज में रोने लगी। इसके बाद घर आकर बच्ची ने पूरी बात मां को बताई थी। वहीं, घटना के बाद स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगा था कि जानकारी होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय 2 दिन तक दबाने का प्रयास किया। मामले को रफा दफा करने के लिए बच्ची के माता-पिता पर भी दबाव बनाया था। लेकिन माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज आरोपी चंडीदास को ग्रीनवुड सोसायटी से गिरफ्तार किया था।


मेडिकल जांच में हुई थी डिजिटल रेप की पुष्टि

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच कराने पर पुष्टि हुई थी कि उसके साथ डिजिटल रेप किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट को इस केस में अहम साक्ष्य माना गया। घटना के दौरान बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए माता-पिता उसे दिल्ली के अस्पताल लेकर गए थे। केस की सुनवाई के दौरान कुल 9 गवाह पेश हुए। कोर्ट ने गवाह एवं साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने चंडीदास को दोषी मानते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है।


क्या होता है डिजिटल रेप

डिजिटल रेप दो शब्द डिजिट और रेप से बना है। डिजिट का मतलब अंक है लेकिन उंगली, अंगूठा, पैर की उंगली को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है। डिजिटल रेप से जुड़ी घटनाओं में आरोपी अंगुलियों या अंगूठे का इस्तेमाल करते हैं। हाल के दिनों में अदालतों की ओर से ऐसी वारदातों में कठोर सजाएं सुनाई जा रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *