ग्रेटर नोएडा की चार सोसाइटियों पर बड़ा एक्शन, प्राधिकरण ने इसलिए लगाया जुर्माना
- Shiv Kumar
- 14 Aug, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम के तरफ से स्वच्छता के प्रति जागरुकता के साथ ही जुर्माना लगाने की कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर बल्क वेस्ट जनरेटरों के यहां कूड़े के निस्तारण को परखने और खामी पाए जाने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है।
इन सोसाइटियों का निरीक्षण किया
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी 2016 के अंतर्गत बुधवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चार सोसाइटियों में कूड़े के निस्तारण की जांच की। टीम ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेक्टर 16 में रतन पर्ल सोसाइटी, सेक्टर - 16बी में अजनारा ली गार्डन और टेकजोन- 4 स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली विलाज व आम्रपाली ड्रीम वैली इंचेट सोसायटियों का निरीक्षण किया गया।
अजनारा ली गार्डन पर सबसे अधिक जुर्माना
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी के अंतर्गत कूड़े का उचित निस्तारण न करने पर रतन पर्ल सोसाइटी पर 10 हजार रुपए, अजनारा ली गार्डन पर 100800 रुपए, आम्रपाली ड्रीम वैली विलाज पर 10200 रुपए और आम्रपाली ड्रीम वैली इंचेंट पर 10,200 जुर्माना लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कूड़े के निस्तारण को लेकर सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।
कूड़ा निस्तारण कर स्वस्थ रहो
बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत सोसाइटियों, कंपनी और फैक्ट्री के अलावा पार्क और सड़क के किनारे अधिकारी निरीक्षण कर कूड़े का निस्तारण करवा रहे हैं। कूड़े का सही निस्तारण न करने वालों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया जा रहा है। बारिश के मौसम में प्राधिकरण इसलिए और सतर्क है क्योंकि कचरे में पनपे मच्छर और मक्खियों से तमाम प्रकार की बीमारियां फैलती हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए बारिश के सीजन में अपने आसपास कूड़ा और जमा पानी न होने देने की अपील सरकार और स्वास्थ्य विभाग लगातार करता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






