ईकोटेक थ्री, हबीबपुर, कुलेसरा में अब नहीं होगा जलभराव, ग्रेनो प्राधिकरण ने जल निकासी के लिए डाला पाइपलाइन

top-news
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस व सुमित यादव ने लिया जायजा, शहर में अलग-अलग जगह पर क्यूआरटी ने की विशेष सफाई

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा, हबीबपुर और इकोटेक थ्री में बारिश होने पर जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है। बारिश के पानी की निकासी के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से पाइपलाइन का कार्य पूरा हो गया। बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश से जलभराव की समस्या न हो, इसे देखते हुए प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस व सुमित यादव ने ईकोटेक 3 का मौके पर जायजा लिया और जल निकासी के लिए डाली गई पाइपलाइन को शुरू करा दिया है। हालांकि पैरापिट वॉल बनाने का कार्य बाकी है, जो कि बारिश खत्म होने के बाद किया जाएगा।


एसीईओ ने कर्मचारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण

बारिश का पानी ईकोटेक 3 से सीआईएसफ कैंप रोड और लखनावली होते हुए हिंडन नदी में गिराया जा रहा है। इससे इकोटेक थ्री और कुलेसरा में जलभराव की पुरानी समस्या हल हो गई। इससे पहले एसीईओ सुमित यादव ने ग्रेनो वेस्ट के निर्माणाधीन अंडरपास से लेकर गौड़ मॉल होते हुए इटैड़ा गोलचक्कर तक पैदल निरीक्षण किया। हालांकि इस रूट पर जलभराव की स्थिति न दिखने पर संतोष जाहिर किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर भी साथ रहे। इसके बाद एसीईओ सुमित यादव ने परी चौक और एक्सपो मार्ट के आसपास के एरिया का जायजा लिया। जलभराव न होने देने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।


डीएससी रोड की सफाई के लिए चला विशेष सफाई अभियान

वहीं, स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान चला गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को डीएससी रोड पर ड्रेनेज और सड़क किनारे की गंदगी को साफ करने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। क्विक रेस्पोंस टीम ने डीएससी रोड के एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक कूड़ा उठाया। टीम अपने साथ जेसीबी और टिपर लेकर चली। जहां भी कूड़ा दिखा उसे तत्काल उठाया गया। ड्रेनेज की सफाई हो जाने से बारिश का पानी आसानी से निकलने लगा। इसी तरह ग्रेटर नोएडा सेक्टर ओमेगा -2, पी-7 सहित कई अन्य जगहों पर भी सफाई अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *