ग्रेटर नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े दो ट्रांसफर चोर, मुठभेड़ में एक को लगी गोली

top-news
दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस की दो शातिर बदमाशों से चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरे को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा और बाइक बरामद हुआ है।

शातिर बदमाश गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे थे।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार को थाना दादरी पुलिस द्वारा खण्डेरा जाने वाले रास्ते पर नहर के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये. जिन्हें पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह नहीं रुके और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस बल द्वारा शक होने पर पीछा किया गया तो अपने आप को घिरता देख मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस बल पर फायर किया गया।

इस पर पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान चांद मौहम्मद निवासी ग्राम गंगेरूआ थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर के रूप में हुई है। जबकि दूसरे बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान अमन

निवासी दादरी के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है।


ट्रांसफर और उनके उपकरण चोरी करते थे

दोनों बदमाशों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 मोटर साईकिल स्पलेन्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट बरामद हुए है। दोनों शातिर किस्म के ट्रांसफार्मर चोर है। थाना दादरी व आसपास के क्षेत्रो से ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर तेल व उनके उपकरण चोरी कर चुके हैं। एडीसीपी ने बताया दोनों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। चांद मोहम्मद पर 8 तो अमन के खिलाफ 3 मामले पहले से दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *