वृद्ध महिला की हत्या कर लूटा था आभूषण, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को दबोचा

top-news
थाना बादलपुर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

Greater Noida: थाना बादलपुर पुलिस ने हत्या कर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस को देखकर भागने लगा बदमाश
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट  मीडिया सेल ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस द्वारा मंगलवार को रोजा याकूबपुर के रेलवे के बंद पड़े फाटक के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे रुकने का ईशारा किया गया लेकिन वह रुका नहीं बल्कि सड़क से नीचे उतरकर खुले जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस द्वारा शक होने पर व्यक्ति का पीछा किया गया।

पुलिस ने घेरा तो की फायरिंग
इस पर स्वंय को घिरा देखकर बदमाश पुलिस पर फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान  पप्पू उर्फ पप्पू मिस्त्री (24) निवासी ग्राम मुकुन्दपुर थाना मडराक जनपद अलीगढ़ हालपता छपरौला के रूप में हुयी है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस .315 बोर, एक मोबाईल, सोने के दो दो कुण्डल, नाक में पहनने वाली एक लोंग फूलदार और एक ब्लेड बरामद हुआ है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।  

 छपरौला गांव में 17 दिन पहले की हत्या की थी
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि घायल बदमाश पप्पू के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज है। बदमाश ने 3 अगस्त को छपरौला गांव में विद्या वर्ल्ड स्कूल के पास रहने वाली बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर महिला के कानों के कुंडल व नाक में पहनने वाली लौंग और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *