नोएडा में आवारा कुत्ते को लेकर हंगामा, सैकड़ों डॉग लवर्स इस सोसाइटी में काटा बवाल, जानिए क्यों?
- Shiv Kumar
- 21 Aug, 2025
Noida: इस समय कुत्तों को लेकर पूरे देश में मुहिम शुरू है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एनसीआर में आवारा कुत्तों को शेल्टर में रखने का आदेश जारी होने के बाद सोसाइटी दो हिस्सों में बंट गई है। बहुत से लोग कोर्ट के फैसले का समर्थन कर रहे हैं तो कई लोग विरोध भी कर रहे हैं। जगह-जगह समर्थन में यात्राएं भी निकाली जा रही हैं। ऐसे में नोएडा में एक बार फिर कुत्तों को लेकर बवाल हो गया।
सुबह 2 बजे तक चला हंगामा
दरअसल, नोएडा सेक्टर-110 की लोटस पनाश सोसाइटी में मंगलवार रात लावारिस कुत्ते को पकड़ने पहुंची टीम पहुंची थी, जिसके विरोध में डॉग लवर्स खड़े हो गए। इससे सोसाइटी के गेट पर भीड़ जुट गई। रात 10 बजे शुरू हुआ हंगामा और दो बजे तक चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की और टीम को अंदर भेजा। हालांकि लावारिस कुत्ते को पकड़ा नहीं जा सका।
कुत्ते ने बच्चे को काट लिया था
बता दें कि सोसाइटी में आवारा कुत्ते ने 17 अगस्त को बच्चे को काट लिया था। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि यहां आवारा कुत्ते आए दिन लोगों को काट रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण से कुत्ते को पकड़ने के लिए शिकायत दी गई थी। जिस पर टीम पहुंची थी। लेकिन टीम जैसे ही पहुंची डॉग लवर्स ने सोशल मीडिया पर सभी कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम आने की सूचना फैला दी। जिससे कुछ ही देर में सैकड़ों डॉग लवर्स सोसाइटी के बाहर और गेट पर पहुंच गए और खूब हंगामा किया और गेट बंद कर दिया।
डॉग लवर्स ने फैलाई अफवाह
सूचना पर पहुंची पुलिस कुत्ते को पकड़ने पहुंची टीम को सोसाइटी के अंदर भेजा। करीब दो बजे तक अभियान चला लेकिन कुत्ता पकड़ में नहीं जा सका। वहीं, डॉग लवर्स भी सोसाइटी के गेट पर डटे रहे। एओए अध्यक्ष केशव मित्तल ने बताया कि हमारे यहां करीब 35 आवारा कुत्ते हैं। पिछले दिनों दो-तीन कुत्ते काटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुत्ते को लेने जब टीम पहुंची तो डॉग लवर्स आ गए और अफवाह फैला दी कि सभी कुत्तों को ले जाने के लिए टीम आई है। इस दौरान पुलिस बुलानी पड़ी लेकिन टीम कुत्ते को ले नहीं जा पाई।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






