ग्रेटर नोएडा में व्यक्ति की पीट-पीट कर की हत्या, मुठभेड़ के बाद दो हत्यारे गिरफ्तार
- Shiv Kumar
- 22 Aug, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। अब सेंट्रल नोएडा पुलिस की चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर फरार हो गए थे।
रिशाल प्लाजा के पास हुई मुठभेड़
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल ने बताया कि देर रात थाना बिसरख पुलिस द्वारा रिशाल प्लाजा सेक्टर 3 के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी 130 रोड (खैरपुर गोल चक्कर) की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये, जिनको रुकने का ईशारा किया गया लेकिन वह नहीं रूके। बल्कि अपनी मोटर साइकिल को तेजी से मोड़कर वापस 130 मीटर रोड की तरफ भागने लगे।
बाइक गिरी तो शुरू की फायरिंग
शक पर पुलिस के द्वारा पीछा किया गया तो मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों की मोटर साइकिल आगे रास्ता खराब होने के कारण अनियिन्त्रित होकर गिर गई। बदमाशो ने अपने आप को घिरता देख पुलिस पर फायर किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान बदमाश विकास उर्फ विक्की निवसी बदांयू के रूप में हुयी है। जबकि दूसरे बदमाश अरविन्द कुमार निवासी मैनपुरी को पुलिस द्वारा काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 01 अवैध देशी तमचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर तथा एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुयी है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
एक दिन पहले व्यक्ति की हत्या की थी
दोनों बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि 20 अगस्त को संजू के साथ मिलकर ब्लू बोंम बैंकट हाल के पास खुर्शीद नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। खुर्शीद को बेहोश छोड़कर संजू की मोटर साइकिल पर मौके से बैठकर भाग गये थे। बाद में खुर्शीद की अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। संजू को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






