नोएडा में वेज बिरयानी में निकला कीड़ा, नाम बदलकर बेच रहा था दुकानदार गिरफ्तार

top-news
फूड विभाग की टीम ने वेज बिरयानी का नमूना लेकर लैब के लिए भेजा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दुकान को तत्काल बंद करा दिया

Noida: नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 18 स्थित एक दुकान में वेज बिरयानी कीड़ा निकलने के बाद ग्राहक ने जमकर हंगामा किया। दरअसल मार्केट में सड़क किनारे लगे ठेले पर एक ग्राहक वेज बिरयानी खा रहा था तभी प्लेट में मरा हुआ कीड़ा देखा। इसकी दुकानदार के साथ पुलिस और फूड विभाग को की।


फूड विभाग ने सैंपल लिया

सूचना पर मौके पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने वेज बिरयानी का नमूना लेकर लैब के लिए भेजा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दुकान को तत्काल बंद करा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार कर लिया है। दुकानदार नाम बदल कर चला दुकान रहा था।

हुसैन विक्की बनकर बेच रहा था बिरयानी

फूड इंस्पेक्टर सैयद इबादुल्लाह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया कि दुकान बिना खाद्य लाइसेंस के चलाई जा रही थी। दुकानदार ने अपना नाम ‘विक्की’ बताया था, लेकिन उसका असली नाम हुसैन है। दुकान पर काम करने वाले अन्य कर्मचारी भी फर्जी पहचान के साथ काम कर रहे थे। ग्राहक ने बताया कि जब उसने बिरयानी में मरा हुआ कीड़ा देखा तो उसने तुरंत दुकान मालिक को सूचित किया और पुलिस को शिकायत की। खाद्य विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकान से सैंपल लिए हैं, जिनकी जांच जारी है। इस घटना ने सेक्टर 18 मार्केट के अन्य दुकानदारों और ग्राहकों को भी सतर्क कर दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *