एटीएम धोखाधड़ी करने वाला शातिर पुलिस की गोली का शिकार, ठगी का तरीका जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

top-news
साथियों के साथ मिलकर एटीएम मशीन में करता था धोखाधड़ी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एटीएम में व्यक्तियों से धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले शातिर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। ईकोटेक थर्ड थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश के कब्जे से कब्जे से अवैध तमंचा, अलग-अलग बैंक के एटीएम कार्ड बरामद हुआ है।


 इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल ने बताया कि देर रात को थाना इकोटेक 3 पुलिस द्वारा याम्हा कट के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। इस पर अपनी मोटर साइकिल तेजी से मोड़कर कच्ची सड़क पर भगाने का प्रयास करने लगा व हड़बड़ाहट में बाइक गिर गई। इसे बाद बदमाश द्वारा अपने आपको घिरता देख पुलिस टीम पर फायर किया। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में सन्नी उर्फ नितेश बाबू (22) के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने घायल को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 1 तमंचा, कारतूस, 3 एटीएम कार्ड और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गई है।


कार्ड लगाने वाले स्थान पर लगा देता था फेविक्विक

पुलिस की पूछताछ में सन्नी उर्फ नितेश बाबू ने बताया कि एटीएम में घुसकर मशीन में कार्ड लगाने वाले स्थान पर फेविकॉल/ फेवीक्विक लगा देता था। जिससे कोई भी एटीएम कार्ड मशीन में डालता तो फंस जाता था। सन्नी अपने साथी सुमित व संजय वहां पहुंचकर पीड़ितों को हेल्पलाइन नंबर के नाम पर अपना नंबर दे दिया करते थे। इसके बाद सन्नी पीड़ितों से एटीएम कार्ड के पिन की जानकारी लेकर बैंक में जाने को कहता। जिससे पीड़ित परेशान होकर बैंक चले जाते और सुमित व संजय द्वारा प्लास की मदद से एटीएम कार्ड खींचकर निकाल कर अन्य एटीएम में जाकर खातों से रुपए निकाल लेते थे। सन्नी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कई वारदातों का अंजाम दिया गया है। सन्नी, सुमित व संजय को पूर्व में जेल जा चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *