निक्‍की हत्‍याकांड: बेटा बोला-पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा डाला, आरोपियों की एनकाउंटर की मांग

top-news
निक्की की हत्या के समय दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज के लिए निक्‍की की हत्‍या के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर निक्‍की को उसके पति और ससुरालवालों ने मारपीट कर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें देखा जा रहा है कि पति विपिन किस तरह पीट रहा है और बाद में आग लगा देता है। जलती हुई निकता इधर-उधर भागती है। 

2016 में हुई थी शादी
निक्‍की की शादी दिसंबर 2016 में विपिन भाटी से हुई थी। वारदात के बाद पुलिस ने शनिवार को विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, निक्‍की के परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कासना कोतवाली को घेरते हुए आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग की। 10 से अधिक बसों, कारों, ट्रैक्टर ट्रॉली, दोपहिया से पहुंचे ग्रामीणों के हाथों में 'जस्टिस फॉर निक्की बहन' की तख्ती और बैनर लिए थे। किसान संगठन और समाजवादी छात्र से जुड़े लोगों ने भी साथ दिया। कोतवाली प्रभारी के कक्ष में घुसकर भी नारेबाजी की।


मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा

वहीं, निक्की के छोटे बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। जिसमें वह कह रहा है कि पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मार डाला। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहन कंचन और निक्की शादी एक ही घर में हुई है। कंचन ने बताया कि 21 अगस्त को निक्की के पति विपिन और उसके परिवारवालों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की थी। इसके बाद निक्की पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी। पड़ोसियों की मदद से उसे पहले फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। सफदरगंज ले जाते समय रास्ते में ही निक्की की मौत हो गई। कंचन ने बताया कि निक्‍की को पिछले कई दिन से परेशान किया जा रहा था। विपिन उसे पूरी पीटता था। जिस तरह से उसकी बहन तड़प तड़प कर मरी, उसी तरह से आरोपियों को भी फांसी होनी चाहिए।


35 लाख रुपये की मांग कर रहे थे

वीं, मां वसुंधरी ने बताया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से परेशान किया जा रहा था। कई बार बेटी को घर बुलाया, लेकिन पंचायत के माध्यम से समझौता हो गया था। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और काफी सामान देने के बाद भी उन लोगों का लालच खत्म नहीं हुआ था। निक्की के ससुराल वाले लगातार 35 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

पति को किया गिरफ्तार

कासना थाने में कंचन की तहरीर पर पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया, और ससुर सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। आरोपी पति विपिन को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


मेकओवर आर्टिस्ट थी निक्की

जानकारी के मुताबिक, निक्की मेकओवर आर्टिस्ट थी और कई अवॉर्ड भी हासिल किए। इसके साथ ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी थीं, इंस्टाग्राम पर उनके 49 हजार फॉलोअर हैं। बड़ी बहन कंचन भी मेकओवर आर्टिस्ट है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *