निक्की हत्याकांडः पति विपिन मुठभेड़ में घायल, सास-जेठ को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

top-news
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव का मामला

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज के लिए निक्‍की भाटी को जलाकर हत्‍या करने के मामले में लगातार गिरफ्तारी जारी है। रविवार को जहां निक्की का पति और मुख्य आरोपी विपिन भाटी पुलिस के मुठभेड़ में घायल हो गया। विपिन पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बताया कि निक्की भाटी की हत्या का केस थाना कासना पर दर्ज करने के बाद उसके पति को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को पति विपिन भाटी को पुलिस घटना में प्रयुक्त ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी के लिए ले जा रही थी। तभी विपिन उपनिरीक्षक से पिस्टल छीनकर भागा व पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। इस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त विपिन भाटी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


बुलडोजर कार्रवाई की मांग

वहीं, निक्की के आरोपी पति के बाद सास दयावती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सास पर निक्की भाटी को पीटने के भी आरोप है। सास भी लगातार अपने बेटे आरोपी विपिन भाटी से निक्की को परेशान कराती थी। इसी मामले मे थाना कासना पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से फरार निक्की का जेढ रोहित पुत्र सत्यवीर (55) को सिरसा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, निक्की भाटी के गांव में परिवार के सदस्यों से मिलने लोग लगातार पहुंच रहे हैं। घर में मची चीख पुकार मची है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर पर बुलडोज़र की करवाई की मांग सीएम योगी से की है।


क्या है मामला?

बत दें कि 35 लाख रुपये दहेज के लिए पति विपिन और सुरालवाले निक्की भाटी को प्रताड़ित कर रहे थे। 21 अगस्त को निक्की के पति विपिन और उसके परिवारवालों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की थी। इसके बाद निक्की पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। पड़ोसियों की मदद से उसे पहले फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था। यहां सफदरगंज ले जाते समय रास्ते में ही निक्की की मौत हो गई। निक्की के छोटे बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। जिसमें वह कह रहा है कि पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *