अधेड़ व्यक्ति ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया, अब हालत नाजुक

top-news
सीतापुर के एक गांव में शिवभक्ति का अचंभित करने वाला मामला

यूपी के सीतापुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अधेड़ व्यक्ति ने शिव भक्ति में शनिवार को अपना प्राइवेट पार्ट काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया। घटना के बाद मंदिर में लोगों की भीड़ लग गई। घरवालों को जानकारी हुई तो आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां  हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

देखने के लिए मंदिर में उमड़ी भीड़
जानकारी के मुताबिक, महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी बिहारीलाल (50) सुबह गांव स्थित शिव मंदिर पहुंचा। मंदिर परिसर में धारदार हथियार से बिहारीलाल ने प्राइवेट पार्ट काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एक तरफ जहां लोग इस घटना से सहमे थे, वहीं शिव-शिव और ओम नम: शिवाय, हर-हर शंभू जपते रहे।

अस्पताल में हालत गंभीर
सूचना मिलते परिजन बिहारीलाल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद पहुंचे। यहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां बिहारी लाल की हालत नाजुक बनी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *