निक्की मर्डर केस : बेटे की वजह से 7 साल से समझौता कर रही थी निक्की, विपिन ने पार्लर में दोनों बहनों को पीटा था
- Shiv Kumar
- 26 Aug, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त को हुई निक्की की हत्या सुर्खियों में हैं। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने निक्की हत्याकांड का स्वत: संज्ञान लिया है और तत्काल कार्रवाई करने के लिए डीजीपी को पत्र लिखा है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि वारदात को अंजाम देने वाले लोगों पर धिक्कार है। अभी तक इस मामले में पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार हो चुके हैं।
डीजीपी को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने कहा है कि हम अपनी बेटियों को इतना अच्छा वातावरण देते हैं। माता-पिता प्रयास करते हैं कि उनकी बेटी ससुराल में खुश रहेंगी, लेकिन अचानक से वह बलि चढ़ जाती है। मैं इसका धिक्कार करती हूं। आयोग की इस पर पूरी नजर है। यूपी के डीजीपी को पत्र लिखकर तत्काल जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है।
माफी मांगने के बाद दोनों को भेजा था ससुराल
एक और भी खुलासा हुआ है कि सिरसा गांव में ब्यूटी पार्लर का काम कराने आई पास के गांव की महिला के सामने विपिन ने निक्की व कंचन की पिटाई की थी। निक्की के पिता भिकारी कहा कि ग्राहक महिला ने भी इसका विरोध किया था। महिला के परिजनों ने भी विपिन व परिजनों को फटकार लगाई थी। बाद में पंचायत में मामला शांत हुआ था। इसके बाद कंचन व निक्की को उनका भाई रूपवास गांव ले आया था। समाज के लोगों के बीच विपिन व उसके पिता ने माफी मांगी थी। इसके बाद ही कंचन व निक्की को भेजा गया था।
सात साल से समझौता कर रही थी निक्की
निक्की की बहन कंचन ने सोमवार को 61 सेकेंड की एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें कहा है कि घटना के बाद लोग बहुत सारे सवाल कर रहे हैं, लेकिन अभी मैं उस स्थिति में नहीं हू कि जवाब दे सकूं। मुझे पता था कि मेरी बहन के साथ क्या हो रहा था। फिर भी सामाजिक चीजों को सोचते हुए चीजों के साथ सामंजस्य बैठा रहे थे। सात साल का बेटे की की वजह से वो बहुत ज्यादा समझौता कर रही थी कि शायद आज नहीं तो कल सभी चीजों अच्छी हो जाएंगी। लेकिन यह नहीं पता था कि यह सब हो जाएगा। काफी लोग नकारात्मक बोल रहे है, जो समर्थन कर रहे हैं, उनका धन्यावाद किया। 11 या 12 फरवरी को एक्शन ले लिया होता तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। कंचन ने कहा है कि सभी के सवालों का जवाब बहुत जल्द मिल जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






