नोएडा में अवैध हथियारों के साथ 4 बदमाश गिरफ्तार, एक पुलिस की गोली का शिकार

top-news
गौतमबुद्ध नगर में 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बदमाश-चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ लगातार जारी है। अब थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को घायल कर गिरफ्तार किया है। वहीं, थाना रबूपुरा पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुस्ता रोड पर दिखा बदमाश
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल ने बताया कि 29 अक्टूबर को थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा पुस्ता रोड सेक्टर-126 पर चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस टीम द्वारा सामने से आ रही संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया। जिस पर मोटरसाइकिल सवार तेजी से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बाइक सवार ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। 

गाजियाबाद से चोरी बाइक बरामद
घायल की पहचान रवि रंजन कुमार उर्फ बहादुर बादशाह (37) निवासी नवादा बिहार वर्तमान पता नोएडा रूप में हुयी है। घायल के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा व 1 जिन्दा कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामद मोटरसाइकिल गाजियाबाद से चोरी की थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तमंचे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा  सुधीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को को थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से चेकिंग के दौरान अवैध शस्त्र के साथ रवि कोयल पुत्र महेन्द्र सिंह, आलोक पुत्र जितेन्द्र और सन्जू पुत्र बबलू को येडा सेक्टर-20 से गिरफ्तार किया गया है। इनके के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल .32 बोर व 02 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 मोटरसाइकिल (सीजशुदा) बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में चोरी-लूट की घटनाओं को अंजाम देते है। 
गिरफ्तार आरोपियों की डिटेल
1-रवि कोयल पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम प्रेमपुर जट्टारी, थाना पिशावा, जिला अलीगढ़ उम्र 21 वर्ष। 
2-आलोक पुत्र जितेन्द्र निवासी ग्राम हीरपुरा जट्टारी, थाना पिशावा, जिला अलीगढ़ उम्र 21 वर्ष।
3-सन्जू पुत्र बबलू निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना रबूपुरा, जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र 22 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *