https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

दिल्ली का शातिर बदमाश चढ़ा नोएडा पुलिस के हत्थे, मुठभेड़ में हुआ घायल

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: थाना सेक्टर-24 पुलिस और बदमाश के बीच शुक्रवार सुबह आरटीओ के पीछे गंदे नाले के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक शातिर बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। घायल बदमाश दिल्ली का शातिर अपराधी है, जिस पर कई मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।

पुलिस ने रोका तो बदमाश ने की फायरिंग
डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि 29 अगस्त को थाना सेक्टर-24 पुलिस टीम आरटीओ के पीछे गंदा नाले के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सुमित्रा हॉस्पिटल की तरफ से एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेज गति से भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने बाइक गिराकर पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

दिल्ली का शातिर अपराधी
घायल बदमाश की पहचान निखिल उर्फ वीराना उर्फ नितिन (24) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। बदमाश के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा, एक खोखा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार बदमाश पर चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। तीस हजारी, कड़कड़डूमा, मधु विहार, सीमापुरी, नंद नगरी और पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में दर्ज करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह बदमाश दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय गिरोह का हिस्सा है और चोरी-लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *