ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, ट्रक और कार में टक्कर से BBA छात्रा की मौत, चार साथी घायल

top-news
हादसे में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला का बेटा युगराज भी घायल

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा हो गया। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव तिराहे के पास सोमवार दोपहर को तेज रफ्तार कार चलते हुए ट्रक में पीछे से  जा टकराई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार बैनेट यूनिवर्सिटी के पांच छात्र-छात्राओं में से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को लोहे की रॉड से काटकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में घायल छात्र युगराज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला का बेटा है। जानकारी मिलते ही मीनाक्षी भराला भी फोर्टिस अस्पताल पहुंचीं।

कार को काटकर बाहर निकाले गए छात्र
पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि मृतका की पहचान उत्तराखंड निवासी इशिका (20) के रूप में हुई है। इशिता सुपरटेक जार सोसायटी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहीं,  कानपुर निवासी अन्वी (20),  युगराज सिंह (20), मेरठ निवासी यश (21) और गौतमबुद्ध नगर स्थित एटीएस सोसायटी निवासी हर्ष (20) घायल हुए हैं। सभी बैनेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि पांचों छात्र-छात्राएं इस्टर्न पेरिफेरल के समीप एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। खाना खाकर लौटते समय तेज रफ्तार कार जैसे ही रामपुर फतेहपुर गांव के पास खाटू श्याम ढाबे के समीप आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और छात्र-छात्राएं अंदर फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस राहगीरों की मदद से कार का दरवाजा तोड़ने के साथ रॉड से काटकर से काटकर निकाला गया। इसके बाद सभी ग्रेटर नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। 

कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
वहीं, हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है। बड़ी संख्या में लोग कार का दरवाजा तोड़कर उसमें फंसे छात्रों को निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। दो छात्र कार के पास बेहोश पड़े हैं। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे में घायलों को गंभीर रूप से चोट आई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों और मृतका के परिवारों में कोहराम मच गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *