किसान एकता संघ ने बैठक कर बनाई आंदोलन की रणनीति, बाढ़ से त्रस्त किसानों की मदद करने की लगाई गुहार

top-news
भारतीय किसान यूनियन अंबावता पदाधिकारीयो ने (अंबावता) छोड़ भारी तादाद में किसान एकता (संघ) की सदस्यता ग्रहण की

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा नियर परी चौक चौधरी बशीर अली चेची आवास एवं शौकत अली चेची राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर किसान एकता  संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जोरा भाटी ने की  और संचालन  प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी  ने किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अंबावता पदाधिकारियों ने (अंबावता) छोड़ भारी तादात में किसान एकता (संघ) की सदस्यता ग्रहण की।

बाढ़ से पंजाब में हाहाकार
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी शौकत अली चेची ने इस मौके पर कहा कि पंजाब कृषि क्षेत्र की जननी है इस समय पंजाब में बाढ़ के कारण किसानो की जान माल की भयंकर क्षति  हो रही है। बाढ़ से फसले बर्बाद हो रही हैं, मवेशी बह गए और मकान कृषि यंत्र बाढ़ की चपेट में लगातार आ रहे हैं। सैकड़ों जानें चली गई। पंजाब के हजारों मवेशी बाढ़ में बह कर पाकिस्तान पहुंच गए। बाढ़ का खतरा बरकरार बना हुआ है।

बाढ़ से किसान परेशान, सरकार करे मदद
इसके अलावा हिमाचल, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, आदि बाढ़ के कारण किसानों के जान माल का भारी नुकसान हो रहा है। कृषि प्रधान देश में पानी की बाढ़ आदि के कारण अन्नदाता फसलों आदि का नुकसान झेलता ही रहता है। सरकारों के वादे खोखले साबित होते हैं। सरकारों से अपील है इस भयंकर स्थिति को गंभीरता से लेने की जरूरत है। विपक्षी पार्टियों एवं देश के सभी किसान संगठन सामाजिक संगठन सभी भारतवासी पीड़ितों की संभव मदद करने में अपना अहम रोल अदा करने की कृपा करें।

किसानों और गांवों की समस्या लेकर आंदोलन होगा
संगठन के राष्टीय सचिव श्रीकृष्ण बैंसला  ने बताया कि प्राधिकरण के गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गांवों में सीवर, लाइट की व्यवस्था बिल्कुल बेकार है। ग्राम पंचायतों को समाप्त करके ग्राम वासियों को अपमानित किया गया है।  प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने कहा कि गांवों में आबादी की समस्या , किसानो को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, बैक लीज, युवाओं को रोजगार जैसी विभिन्न समस्याओं को  लेकर  जल्द ही बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगेl नव नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नागर ने कहा संगठन में साहसी लोगों का साथ मिला है। सभी नवनियुक्त साथी सोरन प्रधान  के आदेशों का पालन कर कंधे से कंधा मिलाकर अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगेl 

पैदल यात्रा निकाली जाएगी
बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने कहा कि बहुत जल्द ही जेवर से सूरजपुर कलेक्ट्रेट तक पैदल यात्रा किसान एकता संघ निकलेगा। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है। प्रधान ने बताया कि दिसंबर 2024 की अधूरी लड़ाई को पूरा करेंगे। मजदूर व किसानों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। सीने पर गोली खानी पड़े या जेल जाना पड़े हम पीछे हटने वाले नहीं है। सितंबर में बड़े-बड़े संगठनों के नेता आंदोलन को बेचकर भाग गए थे। बैठक के दौरान ही संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से भूपेंद्र नागर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मालती देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा व दर्जनो लोगों को प्रदेश व जिला व तहसील इकाई में शामिल किया गया
। 
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में सोरन प्रधान, कृष्ण बैसला, संजय प्रधान, शौकत अली चेची,जोरा भाटी,पं प्रमोद शर्मा,, दुर्गेशशर्मा, अखिलेश प्रधान, हेमराज बीडीसी,सतवीर भाटी, जगदीश शर्मा,जेपी नागर,सतीश कनारसी, अरुण खटाना, सचिन नागर,मनीष नागर,जीतन नागर, अनिल नागर, सुमित भाटी, सहदेव चोटीवाला, प्रिंस चंदेलिया,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *