नोएडा के मारुति सुजुकी शोरूम में लगी भीषण आग, 8 कारें जलकर राख

top-news
कंपनी में काम कर रहे गार्ड की सूचना पर पहुंची थी फायर ब्रिगेड की टीम

Noida: नोएडा में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। सेक्टर 63 स्थित जे ब्लाक में मंगलवार रात करीब 1:45 बजे मारुति सुजुकी के वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद धमाके होने लगे, जिसकी वजह से आसपास हड़कंप मच गया और गहरी नींद से जाग गए। आग इतनी तेज थी कि लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी।  जिससे 8 गाड़ियां जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

चिंगारी से फैली आग
जानकारी के मुताबिक, वर्कशाप में खड़ी एक गाड़ी से चिंगारी के बाद आग लग गई। देखते-देखते चंद सेकंड में आग की लपटें पहले और दूसरे तल से होते हुए ऑफिस तक पहुंच गई। जहां आठ गाड़ियां जल गईं।  सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आठ गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया। इस दौरान आसपास की बिल्डिंगों को खाली करा लिया गया है।
8 गाड़ियों के मदद से आग बुझाई गई
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि गार्ड की सूचना पर सेक्टर 58 समेत अन्य दमकल स्टेशन से आठ गाड़ियों को रवाना किया गया। शोरूम के अंदर काफी धुआं भरने से कर्मियों को सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद उन्होंने ब्रीदिंग एनालाइजर किट पहनकर आग को बुझाने का काम शुरू किया। आग से शोरूम में काफी सामान जल गया है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।  उन्होंने बताया कि मारुति के शोरूम में रिपेयरिंग का भी काम होता है।  रात में कई गाड़ियां परिसर में खड़ी थीं। इसी बीच एक गाड़ी से चिंगारी से आग फैल गई। जिसकी चपेट में आने से 8 गाड़ियां राख हो गईं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *