ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, चलते ट्रक में करंट उतरने से लगी आग, क्लीनर की जलकर मौत

top-news
ट्रक ड्राइवर की हालत गंभीर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बीएलएस स्कूल के पास चलता हुआ ट्रक अचानक बिजली के तार ट्रक से टकरा गया। जिससे पूरे ट्रक में करंट दौड़ गया और आग लग गई। इस हादसे में क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

BLS स्कूल के पास लगी भीषण आग 
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत एक निजी स्कूल के सामने एक ट्रक के ऊपर बिजली के तार टच हो जाने के कारण करंट लगने से आग लग गई थी । बिजली सप्लाई को बंद करवाकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया गया। ट्रक में ड्राइवर यतिन पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम टिकरी थाना चंदौस जनपद अलीगढ़ व सहायक मोनू पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम छिजारसी थाना सेक्टर 63 नोएडा को करंट लग गया था।

ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
दोनों को तत्काल उपचार हेतु निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने सहायक मोनू को मृत घोषित कर दिया है ड्राइवर यतिन उपचाराधीन है। मृतक के शव का पंचायतनामा भर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है व ट्रक को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है।

डाक वैन में लगी आग
बता दें कि जिस ट्रक में आग लगी वह पार्सल यान था।  ट्रक की पूरी बॉडी कवर थी और हाइट अधिक थी। इसलिए सड़क किनारे पोल के सहारे दौड़ाए गए बिजली के तार से ट्रक के टकराते ही करंट उतर गया और धूं-धूं कर जलने लगा। हादसा अचनाक हुआ कि ड्राइवर और उसके सहायक को संभने का मौका नहीं मिला। गनीमत रही कि आसपास कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *