59 हजार का इनामी साइबर अपराधी गिरफ्तार, विदेशी आकाओं के साथ मिलकर कर रहा था ठगी
Greater Noida news
- Shiv Kumar
- 05 Sep, 2025
Greater Noida: थाना बिसरख पुलिस द्वारा 50,000 (पचास हजार) रूपये का इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर ठग का सक्रिय सदस्य है।
कम्बोडिया में बैठे चीनी नागरिकों को उपलब्ध कराता था जानकारी
पुलिस ने बताया कि इमरान उर्फ तोतला पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बुलन्दशहर व उसके साथी द्वारा भारत में बिना वीजा के प्रवेश कर भारतीय सिम कार्ड विभिन्न कम्पनियों (जियो, बीएसएनएल, एयरटेल, वीआई) को फर्जी आईडी पर लेकर एक्टीवेट कर मोबाइल पर आये हुये एसएमएस/ओटीपी आदि सूचनाओ को फिजीऐप (चाइनीज एप) के द्वारा व्हाट्सएप/ओटीपी तथा अन्य कार्याे के लिये कम्बोडिया देश में बैठे चीनी नागरिकों को भेजते है।
विदेश भेजता था भारतीयों की जानकारी
इसके बाद वहां से भारत में प्रसिद्ध कंपनियों का पर्सनल डाटा हैक कर भारत में रहने वाले व्यक्तियों के साथ साइबर फ्रॉड कर ठगी करते है। इसके अलावा भारतीय व्यक्तियों को कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर विदेश पहुँचने पर उनसे भारतीय कंपनियों तथा नागरिकों से ठगी करने का कार्य कराते हैं।
3 आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
ठगी करने से मना करने पर विदेशी पुलिस से गिरफ्तार करा देते है। जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर केस दर्ज है। घटना से सम्बन्धित पूर्व में एक चीनी नागरिक SU YOUMING, एक नेपाली नागरिक अनिल थापा मगर व एक भारतीय नागरिक विनोद उर्फ अगस्तय भाटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इमरान लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उच्चाधिकारीगण द्वारा 50,000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
सर्विस लेन पर पुलिस ने दबोचा
थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से कार्रवाई करते हुए इमरान तोतला पुत्र नूर मोहम्मद को चार मूर्ति की तरफ जाने वाली सर्विस लेन से गिरफ्तार किया गया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






