कर्मचारी ने कंपनी को 1.8 करोड़ का लगाया चूना, 10 करोड़ का फर्जी इनवॉइस बनाकर की थी जीएसटी चोरी
- Shiv Kumar
- 07 Sep, 2025
Noida: नोएडा की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक प्राइवेट कंपनी के पूर्व कर्मचारी को बड़ी जीएसटी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लगभग 10 करोड़ रुपये के फर्जी इनवॉइस तैयार किए और उसके आधार पर 1.8 करोड़ रुपये का जीएसटी क्लेम किया था।
मुरादाबाद का रहने वाला है आरोपी
एडीसीपी शव्या गोयल के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिनव त्यागी है, जो मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है और ग्रेटर नोएडा के बिसरख में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, वह पहले उसी कंपनी के अकाउंट सेक्शन में काम करता था और जीएसटी एवं टैक्स-रिटर्न पोर्टल से जुड़ी फाइलिंग देखता था।
शव्या गोयल के मुताबिक, अभिनव ने अपने एक साथी के साथ मिलकर कंपनी का 10 करोड़ रुपए का फर्जी इनवॉइस बनाया और उसके बाद 1.8 करोड़ रूपये का जीएसटी क्लेम कर लिया। इसके बाद वह फरार हो गया। जब कंपनी मालिक को शक हुआ तो जांच में यह फर्जीवाड़ा सामने आया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कंपनी के तरफ से साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
आरोपी के पास से 8 सिम बरामद
एडीसीपी साइबर क्राइम शव्य गोयल ने बताया कि शनिवार को नोएडा साइबर पुलिस ने अभिनव त्यागी को गिरफ्तार किया है। उसने एक निजी कंपनी के लगभग 10 करोड़ रुपये के फर्जी इनवॉइस तैयार किए थे, जिनके आधार पर 1.8 करोड़ रुपये का जीएसटी क्लेम किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड, एक लैपटॉप, एक कार, जीएसटी से जुड़े दस्तावेज और किरायानामा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब फिलहाल पुलिस इसके साथी के तलाश में जुट है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






