नोएडा में अपराधियों पर चला पुलिस का हंटर; मोस्ट वांटेड चोरों का सरगना और हथियार तस्कर गिरफ्तार

top-news
मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

Noida: थाना ईकोटेक तृतीय और थाना दनकौर पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को देख भागने लगा बाइक सवार
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि  थाना इकोटेक 3 पुलिस द्वारा मंगलवार को गोलचक्कर के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी एक व्यक्ति बहुत तेजी से मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस बल द्वारा रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह नहीं रुका बल्कि मोटर साइकिल लेकर तेजी से भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया तो अपने आप को घिरता देख घबराहट में मोटर साइकिल फिसल कर गिर गयी। इसके बाद बदमाश द्वारा पुलिस पर  फायर किया गया।

जवाबी फायरिंग में शातिर घायल 
पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान अवनीश (23) निवासी बदायूं हाल पता हबीबपुर के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस तथा बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल स्प्लेण्डर बरामद की गयी है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। 

फैक्ट्रियों में चोरी करता था
पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह फैक्ट्रियों में चोरी करता है। आरोपी के साथी पूर्व में ही जेल जा चुके है। अभियुक्त वांछित व 15000 का इनामी एवं शातिर चोरों के गैंग का मास्टरमाइंड और सरगना है, जो थाना इकोटेक 3 से चोरी के मुकदमों में वांछित था।

हथियार तस्कर को दबोचा
वहीं, थाना दनकौर पुलिस द्वारा सलारपुर अंडरपास से मंगलवार को सूफियान कुरैशी (20) को गिरफ्तार किया गया है। जिसके के कब्जे से 4 पिस्टल .32 बोर मय 30 जिन्दा कारतूस .32 बोर व व 06 तमंचे .315 बोर बरामद हुए हैं। इसके सम्बन्ध में थाना दनकौर पर केस दर्ज किया गया है। सूफियान कुरैशी मूलरूप से यूपी के संभल का रहने वाला है, जो वर्तमान में जटवाडा वाली गली दरियागंज दिल्ली में रह रहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *