मेटा और यूपी पुलिस की सतर्कता से बची डॉक्टर की जान, फेसबुक पर लिखा था बच्चों के साथ आत्महत्या कर रहा हूं
- Shiv Kumar
- 15 Sep, 2025
Greater Noida: उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा कंपनी की तत्परता से एक डॉक्टर की जान बच गई। डॉक्टर ने फेसबुक पर आत्महत्या करने के संबंधी में पोस्ट डाला। जिस इस पर मेटा कंपनी ने पुलिस मुख्यालय को अलर्ट भेजा। इसके बाद पुलिस 10 मिनट में मौके पर पहुंची और डॉक्टर को बचा लिया गया है।
पत्नी से विवाद बना वजह
पूछताछ में डॉक्टर ने बताया कि उनका पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी मायके चली गई थी, जिससे अवसाद में आकर उन्होंने शराब पी और आत्महत्या का निर्णय लिया। मौके पर पुलिस ने उनकी काउंसलिंग की, जिसके बाद उन्होंने भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का वादा किया। वहीं, परिजनों ने यूपी पुलिस की तत्परता और मदद के लिए आभार जताया।
लगातार निगरानी में यूपी पुलिस
बता दे कि यूपी पुलिस 24×7 सोशल मीडिया पर आत्महत्या से जुड़े पोस्ट्स पर नजर रखती है। जनवरी 2023 से 10 सितंबर 2025 तक सोशल मीडिया अलर्ट और मॉनिटरिंग के आधार पर 1,365 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






