https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा की गोशाला का डिप्टी सीएम ने किया औचक निरीक्षण, पुराना चारा और पत्थर मिलने पर कर्मचारियों को लगाई फटकार

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला गौतमबुद्ध नगर में अपने कार्यक्रमों के दौरान सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर के पास बनी गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गायों को दो से तीन दिन पुराना चारा खिलाया जा रहा था। यही नहीं, चारे में छोटा पत्थर और कंक्रीट का टुकड़ा भी मिला। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम के सामने कर्मचारियों को लगाई फटकार
जिलाधिकारी मेधा रूपम की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री ने गोशाला कर्मचारियों को फटकार लगाई। कहा कि गोवंश की देखभाल में किसी भी तरह की कोताही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि गौवंश को हमेशा ताजा, हरा और साफ चारा उपलब्ध कराया जाए और उनकी चिकित्सकीय जांच व उपचार की व्यवस्था नियमित रूप से की जाए।

खुद खिलाया चारा, जांची व्यवस्था
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्वयं गायों को चारा खिलाया और उनके स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि व्यवस्था में तुरंत सुधार लाया जाए और अधिकारियों को इसकी नियमित निगरानी करनी होगी। ब्रजेश पाठक ने कहा कि गौशाला में लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। गायों को पौष्टिक और स्वच्छ चारा मिलना चाहिए। जिम्मेदार अधिकारी इस पर तुरंत कार्रवाई करें। निरीक्षण के समय सांसद डॉ. महेश शर्मा, जिलाधिकारी मेधा रूपम और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

गोशाला में 500 गाएं, सरकार देती है सहयोग
बता दें कि इस गोशाला का संचालन श्री कृष्णा मां जलपा भवानी गोशाला समिति करती है। समिति को प्रदेश सरकार की ओर से प्रति गाय प्रतिदिन 50 रुपये की सहायता दी जाती है। बाकी खर्च समिति दान और अन्य स्रोतों से पूरा करती है। यहां करीब 500 गायें रखी गई हैं।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *