ग्रेटर नोएडा में अवैध आरएमसी प्लांट बने जानलेवा, आसपास की सोसाइटियों में धुएं और धूल में घुट रही जिंदगी
धूल सोसाइटियों के चारों तरफ फैलने से बीमार हो रहे लोग
- Shiv Kumar
- 19 Sep, 2025
Greter Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक क्षेत्र में संचालित हो रहे आरएमसी प्लांट के कारण लोग परेशान हो रहे हैं और गंभीर बीमारियां जकड़ रही हैं। प्लांट से उड़ने वाली धूल के चलते यहां रहने वाले लोगों को सांस के साथ आंखों की बीमारियां भी हो रही है।
बता दें कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 1 में लाखों फ्लैट बने हुए हैं और लाखों की संख्या में लोग रहते हैं। लेकिन अवैध रूप से संचालित हो रहे आरएमसी प्लांट से इन लोगों को सांस की गंभीर बीमारियां घेर रही है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर एक में चार आरएमसी प्लांट संचालित हो रहे हैं। इन आरएमसी प्लांट में दिनों-रात गिट्टियों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। जिससे उड़ने वाली धूल सोसाइटियों के चारों तरफ फैलती हैं।
चार अवैध प्लांट हो रहे संचालित
अरिहंत सोसायटी के प्रेसिडेंट ने कहा कि यहां चार ऐसे अवैध प्लांट संचालित हो रहे हैं। दिन में लगातार काम होता है, जिससे धूल का गुबार यहां रहने वाले लोगों के लिए सास की बीमारी दे रहा है। लोगों को दमा टीवी और गंभीर बीमारियां हो रही है। यहां से ट्रकों का लगातार संचालन होता है, ऐसे में सड़के भी खराब हो रही हैं।
6 सोसाइटियों के लोग धूल के गुबार से परेशान
आरएमसी प्लांट के कारण एस डिवीनो, विहान ग्रीन, अंतरिक्ष, एआईजी रायल, अरिहंत, हेरिटेज जैसी सोसाइटी में रहने वाले लोगों सांस लेने और आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन सोसाइटियों के लोगों का कहना है कि प्लांट से लगातार निकलने वाली धूल और सीमेंट कणों ने हवा को पूरी तरीके से प्रदूषित कर दिया है। प्लांट में रहने वाले लोग बीमार हो रहे हैं बच्चे और बूढ़ों में इसका ज्यादा असर पड़ रहा है। आंखों में जलन जैसी शिकायतें भी आ रहे हैं।
हजारों ट्रकों के आवागनम से भी बढ़ी दिक्कत
सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि पिछले 2 वर्षों से प्लांट की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान नहीं लिया है और लगातार यह लोगों के लिए आफत बनकर सामने आ रही है। जिस तरीके से यह प्लांट संचालित हो रहे हैं, इससे कहीं ना कहीं लोगों की मिलीभगत भी सामने देखने को मिल रही है। 24 घंटे संचालित हो रहे है प्लांट के कारण यहां से हजारों की संख्या में ट्रकों का आवागमन होता है। ट्रक इन सड़कों पर दौड़ते हैं जिससे लोगों को तो धूल से परेशानी हो ही रही है। इसके साथ ही साथ सड़क भी खराब हो रही है। सड़कों पर जानलेवा गड्ढे लोगों की जान ले रहे हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






