Breaking News

CM योगी आदित्यनाथ का ग्रेटर नोएडा दौरा आज, UP ट्रेड शो की तैयारियों का लेंगे जायजा

top-news
25 से 29 सितंबर तक चलेगा UP ट्रेड शो , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की भी है संभावना

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा तय है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 1:30 बजे गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) में लैंड करेगा। इसके बाद वह सीधे एक्सपो मार्ट जाएंगे, जहां 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश ट्रेड शो की तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा करीब एक घंटे का होगा। दोपहर 1:45 से 2:45 बजे तक वे अधिकारियों के साथ तैयारियों पर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे वह गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे। सीएम योगी के आगमन से पहले सुरक्षा चाक चौबंद हैं।


हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से इलाके की निगरानी

ट्रेड शो का तीसरा संस्करण इस बार एक्सपो मार्ट में आयोजित होने जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की स्थिति का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। एक्सपो मार्ट और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिए 45 हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से इलाके की निगरानी की जा रही है।


अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए गुरुवार को भी जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मिलकर बैठक की। बैठक में नोएडा की जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस उपायुक्त लॉ एंड ऑर्डर राजीव मिश्रा मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक्सपो मार्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा और प्रोटोकॉल को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *