ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर; पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने दो चोरों को मारी गोली, महिला को भागते हुए दबोचा
शातिर चोर नोएडा एनसीआर क्षेत्र में चोरी की घटना को देते है अंजाम दर्जनों मुकदमे दर्ज
- Shiv Kumar
- 20 Sep, 2025
Greater Noida: थाना बिसरख पुलिस द्वारा सर्राफा की दुकान से चोरी चोरी करने वाले 2 चोर और उनकी महिला साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। इनके कब्जे से चोरी किये गये सोने-चाँदी के आभूषण, एक कार व अवैध शस्त्र बरामद हुआ है।
एमनाबाद की मार्केट से की थी चोरी
कमिश्नरेट मीडिया सेल ने बताया कि 13 सितंबर की रात्रि में थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ऐमनाबाद के मार्केट में एक ज्वेंलर्स की दुकान के अन्दर से सोने व चाँदी के आभूषण चोरी किये गये थे। इस घटना के ज्वेलर्स की लिखित तहरीर के आधार पर 14 सितंबर को थाना बिसरख पर मुकदमा दर्ज करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
इसी कड़ी में शुक्रवार देर रात बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से प्राप्त सूचना के आधार पर ऐस सिटी गोल चक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी चार मूर्ति की ओर से आ रही एक वैगनार कार को रूकने का इशारा किया गया। जिसपर कार सवार व्यक्तियों द्वारा रूकने के बजाय एस्टर लिंक रोड से खैरपुर गोल चक्कर की तरफ भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर कार सवारों ने स्वयं को घिरता हुआ देखकर कार से नीचे उतरकर पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशों की पहचान सोनू निवासी गाजियाबाद और गौरव निवासी ग्राम पतवाडी के रूप में हुयी है। वहीं, काम्बिंग के दौरान काजल पत्नी सूरज निवासी तिगरी को गिरफ्तार किया गया है।
6 लाख के आभूषण और अवैध हथियार बरामद
इन तीनों के के कब्जे से ज्वैलर्स की दुकान से चोरी किये गये सोने व चाँदी के आभूषण (कीमत करीब 06 लाख रूपये), घटना में प्रयुक्त की गई एक वैगनआर, सोनू व गौरव के कब्जे से 01-01 अवैध तमंचा मय 02 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। पकडे़ गये बदमाशो से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि ग्राम ऐमनाबाद में बाजार स्थित ज्वैलर्स की दुकान में ताला तोड़कर सोने व चाँदी के जेवरात चोरी किये थे। चोरी किये गये जेवरात को बेचने जा रहे थे। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया जा रहा है। अन्य विधिक कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






