नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाने वाले रास्ते होंगे टोल फ्री, 40 किलो मीटर तक नहीं होगा कोई टोल
ईस्टर्न पैरीफेरल,यमुना एक्सप्रेसवे,मेरठ एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज पर टोल नहीं
- Shiv Kumar
- 21 Sep, 2025
Greater Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। यात्रियों को यहां आने-जाने में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने विशेष योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट से जुड़ने वाले किसी भी एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग पर 40 किमी की परिधि में टोल नहीं लिया जाएगा।
एयरपोर्ट तक जाने वाले रास्ते होंगे टोल फ्री
प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, एयरपोर्ट की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पहले ही जेवर टोल प्लाजा को हटाने की अनुमति नहीं दी गई थी। हालांकि टोल कंपनी ने इसे शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा था और राजस्व हानि का हवाला दिया था, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। निर्णय लिया गया कि ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट जाने वाले पूरे मार्ग को टोल-फ्री रखा जाएगा। अब ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एयरपोर्ट के लिए बनाए जा रहे इंटरचेंज को भी टोल मुक्त करने पर सहमति बन गई है। इस तरह गाजियाबाद, मेरठ और फरीदाबाद से आने वाले यात्रियों को भी एयरपोर्ट तक पहुंचने में कोई टोल शुल्क नहीं देना होगा।
टोल पर गाड़ी गाने फ्लाइट लेट ना हो जाए इसलिए लिया गया फैसला
अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए एनएचएआई, जेपी ग्रुप और अन्य स्टेकहोल्डर्स से वार्ता की गई है। 40 किमी क्षेत्र को टोल मुक्त रखने का उद्देश्य यही है कि यात्री बिना किसी रुकावट के एयरपोर्ट तक पहुंच सकें और टोल प्लाजा पर समय बर्बाद न हो। इसी तरह एयरपोर्ट परिसर में पार्किंग टिकट को लेकर भी व्यवस्था इस तरह बनाई जाएगी कि यात्रियों को कतार में न लगना पड़े। इस संबंध में नायल से भी चर्चा चल रही है। एयरपोर्ट संचालन से पहले यह सारी व्यवस्थाएं लागू कर दी जाएंगी ताकि यात्री सीधे बोर्डिंग तक आसानी से पहुंच सकें।
सभी बाधाओं को किया जा रहा दूर
नायल व यमुना प्राधिकरण सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कह, हमारे प्रयास हैं कि यात्रियों का नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना पूरी तरह सुगम हो। इसके लिए सभी बाधाओं को दूर किया जा रहा है। इंटरचेंज का निर्माण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






