ग्रेटर नोएडा का मास्टर प्लान; जानिए नए सेक्टर्स, जमीन के रेट और कहां अधिक अवैध निर्माण
निवेशकों के लिए कमर्शियल प्रॉपर्टी और महंगी हो जाएगी
- Shiv Kumar
- 02 Oct, 2025
Noida: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। यहां जमीन के सर्किल रेट बदले गए हैं, अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल रहा है और साथ ही आने वाले समय में नए सेक्टर्स और इंडस्ट्रियल हब विकसित किए जाने की योजना भी बनाई जा रही है।
जमीन और प्रॉपर्टी के नए सर्किल रेट क्या हैं?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अथॉरिटी ने जमीन और प्रॉपर्टी के रेट में संशोधन किया है। इससे प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने वालों पर सीधा असर पड़ेगा। ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग सेक्टर्स में आवासीय प्लॉट्स और फ्लैट्स के दाम बढ़ा दिए गए हैं। पॉश सेक्टर्स और मेट्रो कनेक्टिविटी वाले इलाकों में प्रति वर्गमीटर की दर अब पहले से 15 से 20% तक ज्यादा कर दी गई है। इससे फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कमर्शियल प्लॉट्स और दुकानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। खासकर एक्सप्रेस-वे और मेट्रो रूट के नजदीक स्थित इलाकों में प्रति वर्गमीटर दरें काफी बढ़ गई हैं। इससे निवेशकों के लिए कमर्शियल प्रॉपर्टी और महंगी हो जाएगी।
किन इलाकों में अवैध निर्माण पर चल रहा है बुलडोजर?
नोएडा प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि अवैध निर्माण और कब्जों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। सबसे ज्यादा एक्शन शाहबेरी में देखने को मिल रहा है। यहां सैकड़ों फ्लैट और मकान अवैध पाए गए हैं। कई जगहों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इसके अलावा अन्य अनधिकृत कॉलोनियों में भी जांच और ध्वस्तीकरण अभियान चल रहा है।
प्रॉपर्टी खरीदने से पहले क्या सावधानी बरतें?
हमेशा अथॉरिटी से NOC और अप्रूवल चेक करें।
रजिस्ट्री और जमीन के दस्तावेजों को वेरिफाई करवाएं।
अवैध कॉलोनी या विवादित जमीन में निवेश करने से बचें।
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की आने वाली योजनाएं क्या हैं?
अथॉरिटी ने भविष्य की कई योजनाओं का रोडमैप तैयार किया है। जिसमें डीएमआईसी (Delhi-Mumbai Industrial Corridor) और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जुड़े इलाकों में नए इंडस्ट्रियल सेक्टर्स विकसित किए जाएंगे। इससे रोजगार और निवेश के बड़े अवसर पैदा होंगे। वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो एक्सटेंशन, नई सड़कों और फ्लाईओवर के निर्माण पर काम चल रहा है। यमुना एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी और बेहतर बनाई जाएगी। इससे यहां प्रॉपर्टी वैल्यू और निवेश की संभावनाएं और बढ़ेंगी।
अपनी प्रॉपर्टी के बारे में शिकायत कहाँ दर्ज करें?
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। अथॉरिटी ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत किया है।
क्या ग्रेटर नोएडा में निवेश करना अभी सही है?
विशेषज्ञों का मानना है कि नई योजनाओं, बढ़ते सर्किल रेट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में निवेश करना फिलहाल एक अच्छा विकल्प है। हालांकि, निवेश से पहले कानूनी और अथॉरिटी अप्रूवल जरूर चेक करें।
यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान
यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान-2041 को पूर्व में ही मंजूरी मिल चुकी है। अब मास्टर प्लान में आने वाले गांवों में जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अफसरों ने बताया कि सेक्टर-5, 8, 9 व 24ए के लिए जमीन खरीदी जाएगी। सेक्टर-5 के लिए भीकनपुर, कल्लुपूरा, सेक्टर-8 के लिए रन्हेरा, मुढरह, दयोरार, धनसिया, सेक्टर-9 के लिए वीरमपुर और सेक्टर-24ए के लिए रामपुर खादर, तकीपुर बांगर गांव के किसानों की जमीन खरीदी जाएगी। फिलहाल 81 खसरा नंबर की सूची जारी की गई है। अगर किसी को आपत्ति है तो 15 दिनों में प्राधिकरण कार्यालय में दर्ज कराई जा सकती है। वहीं, विकसित सेक्टर-24ए, 32 व 29 की भी शेष जमीन खरीदने की कार्रवाई चल रही है। सेक्टर-8 व 9 औद्योगिक सेक्टर होंगे, जबकि सेक्टर-5 आवासीय है। सभी सेक्टर नोएडा एयरपोर्ट के पास हैं, इसलिए जल्द ही इन सेक्टरों में भूखंडों की योजना निकाली जाएगी। सेक्टर-32 में एसएमएमई, सेक्टर-29 में अपैरल पार्क समेत अन्य औद्योगिक पार्क हैं। वहीं सेक्टर-24ए में प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड आवंटित किए हैं। जमीन खरीदने के बाद आवंटियों को कब्जा दिया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा फेज-2 मास्टर प्लान
2041 के अनुसार अधूरे पड़े 26 किमी लंबे और 105 मीटर चौड़े एक्सप्रेसवे को पूरा किया जाएगा। इस रोड को बनाने के लिए 12 साल पहले 1,200 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन अब एक बार फिर इस रोड को पूरा करने की प्लानिंग बन रही है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी आपत्तियों का समाधान करने के बाद रोड पर काम शुरू होगा। यह रोड ग्रेटर नोएडा के परी चौक से अल्फा, डेल्टा सेक्टर और गोल्फ कोर्स के सामने से बोड़की तक बनी है। अब इसे हापुड़ से जोड़ने की प्लानिंग है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






