नोएडा के दरोगा और महिला सिपाही की प्रेम कहानी वायरल, अश्लील फोटो और चैट पत्नी ने पुलिस को सौंपा

- Nownoida editor1
- 05 Oct, 2025
Greater Noida: बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने अपने पति निलंबित सब-इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति नीरज सिंह का एक महिला कांस्टेबल के साथ अवैध संबंध है। इस वजह से वह अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं।
जून में चला संबंधों का पता, बढ़ने लगी कलह
पीड़िता ने बिसरख कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि जून माह में उसे अपने पति के अवैध संबंधों की जानकारी मिली थी। तब से दरोगा नीरज सिंह का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। शिकायत में महिला ने बताया कि नीरज सिंह आए दिन शराब पीकर उसके साथ झगड़ा करते हैं और शारीरिक उत्पीड़न करते हैं। पत्नी ने यह भी बताया कि दरोगा की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी, लेकिन अब वह अपनी महिला सिपाही प्रेमिका के साथ रंगरलियां मना रहा है।
‘दबिश’ के बहाने सिपाही संग घूमता है पति
महिला का कहना है कि उसका पति "दबिश देने" के बहाने उसी महिला कांस्टेबल के साथ हल्द्वानी, मसूरी, हरिद्वार और मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर घूमने जाता है। जब भी वह रंगे हाथों पकड़ा जाता है, तो माफी मांगता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से उसी महिला से जुड़ जाता है। पीड़िता ने दावा किया है कि उसके पास पति और महिला कांस्टेबल के आपत्तिजनक फोटो और चैटिंग साक्ष्य के रूप में मौजूद हैं।
पति ने पीटा, घर से निकाला और दी धमकी
महिला ने पुलिस को ये सबूत सौंपते हुए अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। उसने कहा कि अब वह पति के साथ नहीं रहना चाहती, क्योंकि वह नहीं चाहती कि उसके बच्चों पर पति के गलत आचरण का असर पड़े। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि नीरज सिंह शराब के नशे में न केवल उसे पीटते हैं बल्कि अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए घर से बाहर निकाल देते हैं। कई बार उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।
पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जांच शुरू
मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मीडिया सेल प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक नीरज सिंह और संबंधित महिला कांस्टेबल, दोनों ही पहले नोएडा थाना सेक्टर-24 में तैनात थे और विभागीय कारणों से निलंबित चल रहे थे। वर्तमान में भी दोनों अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं। सुबोध कुमार ने कहा कि आरोपों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *