नोएडा की महिला से 40 लाख ठगने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, जानिए कौन है और किस गैंग के लिए कर रहा था काम?
जानिए साइबर ठगी से कैसे बचें
- Shiv Kumar
- 08 Oct, 2025
Noida: नोएडा की साइबर थाना पुलिस को एक साइबर गैंग के एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी ने वृद्ध महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपये ठग लिए थे।
21 अगस्त को महिला ने दर्ज कराया था मुकदमा
ग्रेटर नोएडा की रहने वाली महिला ने 21 अगस्त को थाना साइबर क्राइम नोएडा को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा स्वंय को पुलिस अधिकारी बताकर उसे डिजिटल अरेस्ट कर जांच के नाम पर 40 लाख रुपए ट्रान्सफर कराकर धोखाधड़ी की गयी थी। साइबर थाना पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज करते हुए धोखाधड़ी में लिप्त बैंक खातो को तत्काल फ्रीज़ कराया गया था। इसी कड़ी में मंगलवार को को थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर महिला को डिजिटल अरेस्ट करने वाले राकेश को पानीपत, हरियाणा से गिरफ्तार किया है।
कमीशन में मिले थे सिर्फ 4 लाख
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पानीपत में प्राईवेट नौकरी करता है। जहां उसका संपर्क साइबर अपराध में लिप्त करन से हो गया था। इसके बाद धोखाधड़ी में दोनों ने मिलकर 4,98,703 रुपये की निकासी की है और पैसे आपस में कमीशन के रूप में वितरित कर लिए। साइबर अपराधियों को म्यूल बैंक खाते भी उपलब्ध कराता था। करन करनाल में बद हैं।
साइबर ठगी से कैसे बचें?
1- किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाट्सअप कॉल और video call द्वारा पुलिस की वर्दी पहन कर किये जा रहे कॉल पर यकीन करने से पूर्व उक्त मो0न0 और बताये गये नाम व पद को GOOGLE SEARCH के द्वारा अथवा सम्बन्धित विभाग की वेवसाइट पर उपलब्ध अधिकारियों का और उनकी तैनाती स्थल की जाँच पडताल के बाद ही बतायी जा रही किसी बात का यकीन करें ।
2- किये गये What’s app call और video call के विषय में एक बार कोई जानकारी साझा करने से पूर्व उक्त मो0न0 के विषय में निकटवर्ती Cyber cell अथवा सम्बंधित विभाग जैसे नार्कोटिक्स, फेडेक्त कोरियर, CBI आदि विभिन्न संस्थानो के हेल्प डेस्क से भी जॉच पडताल करें ।
3- अगर आपके द्वारा कोई भी पार्सल नहीं भेजा गया है अथवा पार्सल में यदि बताया जा रहा है कि एक पार्सल मिला है जिसमें आपका आधार कार्ड या मोबाइल नंबर मिला है उक्त कॉल पर यकीन ना करें वह साइबर क्रिमिनल का कॉल हो सकता है। अगर किसी विधिक कानूनी कार्यवाही की धमकी दी जा रही हो तो घबराये नही तत्काल इस बात की सूचना सम्बन्धित / निकटवर्ती थाने में अवश्य दें ।
4- अगर आपके आधार की आई0डी0 /आपके नाम से कोई बैंक खाता खोले जाने की बात कही जा रही हो तो उसे तत्काल ब्लॉक कराने के लिये सम्बन्धित नजदीकी बैंक जाकर उक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र कर उक्त बैंक खाते को बन्द कराने की कार्यवाही को अमल में लाया जाये ।
5- यदि What’s app call और video call द्वारा आपके खाते में हवाला अथवा मनी लॉन्ड्रिंग से सम्बन्धित धनराशि आने की बात कही जाये तो उक्त कॉल पर यकीन न करें क्योकि कोई भी सरकारी संस्था मनी लान्ड्रिग अथवा हवाले के पैसे के सम्बन्ध में द्वारा दूरभाष अवगत नही कराती है ।
06- अगर What’s app call अथवा video call द्वारा आपके खाते की जॉच के उपरान्त कोई पुलिस Clearance certificate की बात की जाती है तो निश्चित तौर पर Cyber Fraudsters आप को गुमराह कर आप के खाते में मौजूद बैंक धनराशि को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते है ।
07- किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यदि आपको What’s app call या video call कर आपको डराया या धमकाया जाता है तो आप अपने घर में मौजूद अन्य सदस्यो अथवा रिश्तेदारो को भी इसके विषय में अवश्य जानकारी दें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






