साहिबाबाद स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन से उतरते समय हेड कांस्टेबल के दोनों पैर कटे
हालत गंभीर
- Shiv Kumar
- 11 Oct, 2025
Ghaziabad: गाजियाबाद के साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर कल शाम एक हृदयविदारक हादसा पेश आया, जिसमें हेड कांस्टेबल राहत अली ट्रेन से उतरते समय गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत अली पुरी से आनंद विहार आने वाली नंदनकानन सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12815) से साहिबाबाद स्टेशन पर उतर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए — दाहिना पैर जांघ से ऊपर से अलग हो गया, जबकि बाएं पैर का पंजा कुचल गया। इसके अलावा बाएं हाथ की छोटी उंगली भी कट गई।
10 लीटर रक्त चढ़ाया जा चुका
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। घायल कांस्टेबल को तुरंत यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि राहत अली को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक 10 लीटर रक्त चढ़ाया जा चुका है और आरपीएफ गाजियाबाद टीम लगातार उनके इलाज की निगरानी कर रही है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम कांस्टेबल की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
वहीं सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए हैँ। एक तरफ जहाँ परिजनों रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं सलामती की भी दुआ कर रहे हैं। स्टेशन पर हुए इस दर्दनाक घटना को देखकर यात्री सहम गये थे। कुछ देर के लिए पूरा स्टेशन ठहर गया था।
नोयेड़ा सड़क हादसे मे महिला की मौत
वहीं नोएडा एलिवेटेड रोड के नीचे एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है। एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे चल रही महिला को तेज रफ्तार में टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर-24 थाना पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में भी सूचना भेजी गई है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






