किसानों की समस्याओं का नहीं हो रहा निस्तारण, भाकियु करेगा प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन

top-news
नोएडा के सभी गाँवों मे रोड, नाली, बिजली और पानी की समस्याओ का निस्तारण।

Noida: भारतीय किसान यूनियन (भानु) की बैठक रविवार को ग्राम बरौला सेक्टर 49 कार्यालय (प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल बैसोया)  पर मासिक बैठक आयोजित की गयी| बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मपाल ठेकेदार ने की और संचालन नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया  ने किया। बैठक में नोएडा में चल रही किसानों की समस्याओ के बारे में विचार-विमर्श हुआ।

किसानों में काफी आक्रोश 
नोएडा के किसान काफी लंबे समय से अपनी समस्याओं से लड़ते आ रहे हैं। किसानों द्वारा काफी बार नोएडा अथॉरिटी मे शिकायत पत्र दिया जा चुका है लेकिन अभी तक समस्याओं का निस्तारण नही किया गया है। जिससे किसानों में काफी आक्रोश है। समस्याओं को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने जल्द ही एक बड़े आंदोलन नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ करने की बात कही।  बैठक में उपस्थित सभी किसानों ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने का विश्वास दिलाया और कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक पीछे नहीं हटेंगे।  अब नोएडा प्राधिकरण के अधिकिरायों की मनमानी नहीं चलने देंगे।  किसानों ने कहा कि अपने ही शहर में हमें पराया कर दिया गया है। हमारी जमीनें लेकर शहर को विकसित किया जा रहा है और हमें ही उपेक्षा का शिकार होने पड़ रहा है।
  इस बैठक में अनिल बैसोया,मनोज चौधरी, प्रेम सिंह भाटी, सुनील अवाना,अजय अधाना,जावेद खान, सोनू अवाना,अनिल अवाना,विजय, रवि मदान, ओमी प्रधान, शहाबुद्दीन खान, महेश, किटी बैसोया, चंद्रपाल, मोहित बैसोया,पवन खारी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

किसानों की मुख्य समस्याएं
1- 1976 में नोएडा जमीन अधिग्रहण के बाद अभी तक 5 पर्सेन्ट के प्लॉट किसानो को नही मिल पाए हैं. 
2- आबादी निस्तारण 
3- प्राइवेट कंपनियों में कितने स्थानीय लोगो को नौकरी मिली हुई है।
4- प्राइवेट हॉस्पिटलस मे स्थानीय लोगो को उपचार मे 50 पर्सेन्ट छूट मिलनी चाहिए। 
5- नोएडा के सभी गाँवों मे रोड, नाली, बिजली और पानी की समस्याओ का निस्तारण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *