भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने एपीजे अब्दुल कलाम की दी श्रद्धांजलि, जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया
- Shiv Kumar
- 16 Oct, 2025
Greater Noida: भारत रत्न पूर्व राष्ट्रीयपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम के जन्म दिव के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि भाजपा के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कुंवर वासिद अली ने बताया ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम बहुत ही साधारण व्यक्ति के धनी थे। उन्होंने सफलता पूर्वक मिसाइल का परीक्षण कर देश में क्रांति तथा नया आयाम लिखा। डॉ. कलाम ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दूरदृष्टि से भारत को अंतरिक्ष और परमाणु शक्ति के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी विचारधारा हर भारतीय को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।
देश के लिए खुद किया समर्पित
कर्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी ने की। भाटी ने कहा कि एपी जे अब्दुल कलाम ने देश के लिए बहुत बलिदान दिया. डॉ. कलाम ने यह साबित किया कि बड़े सपने देखने वाला ही बड़ा काम कर सकता है। डॉ. कलाम न केवल महान वैज्ञानिक थे बल्कि सच्चे कर्मयोगी और राष्ट्रनिर्माता भी थे, जिन्होंने अपने जीवन को देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। मंच का संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी ने किया। सैययद ऐसहान अखतर ने सभी का कार्यक्रम में आने के लिये धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, अफरोज आलम, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलशाद चौहान, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोर्चा सैययद मौ अख्तर आलम, मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, नईमखान, अयुब सैफी, अजीम सलमीन, अफजल मलिक आदि लोग मौजूद रहे।
कलाम इंस्पिरेशन अवॉर्ड-2025 कार्यक्रम का आयोजन
वहीं, मिसाइल मैन डा एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के उपलक्ष में टोपनोच फाउंडेशन के तत्वावधान में नोएडा में आयोजित डॉ अब्दुल कलाम इंस्पिरेशन अवॉर्ड-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर गीता यूनिवर्सिटी को उत्तर भारत की एआई एंड इमर्जिंग टेक एजुकेशन लीडर यूनिवर्सिटी के अवार्ड से नवाजा गया। जीयू के प्रो चांसलर अंकुश बंसल ने नोएडा में आयोजित सम्मान समारोह में बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के हाथों सम्मान ग्रहण किया। प्रो चांसलर अंकुश बंसल ने यह अवार्ड छात्रों व स्टाफ सदस्यों को समर्पित किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






