साइबर ठगों के जाल में फंसे अमीर बुजुर्ग, शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में गवाएं 1.30 करोड़

top-news
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बुजुर्ग से साइबर ठगी

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के हाईटेक सिटी नोएडा में रहने वाले अमीर बुजु्र्ग लगातार साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस कर जीवन भर की कमाई गंवा दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले एक रिटायर्ड बुजुर्ग इंजीनियर कसे भी साइबर अपराधियों के शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ 30 लाख रुपये की ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अमेरिकी कंपनी के नाम से मैसेज भेजकर फंसाया

अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर क्राइम) शैव्या गोयल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा- दो सोसाइटी में रहने वाले दयादास पुत्र रामबाबू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दयादास ने लिखित शिकायत में बताया कि 18 अगस्त को सीएचसीपी ग्लोबल सिक्योरिटीज नामक कंपनी की तरफ से उन्हें एक मैसेज आया, जो अमेरिका की है। व्हाट्सऐप के माध्यम से बातचीत कर शेयर ट्रेडिंग के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने मैसेज भेजने वालों की बातों पर विश्वास कर  उनके साथ जुड़ गए और उन्होंने इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया।


ऐप पर कई गुना दिखाई रकम

पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि शुरुआती दौर में उनसे थोड़ी-थोड़ी रकम इन्वेस्ट करवाई गई। इन्वेस्ट की गई रकम पोर्टल पर ज्यादा दिखने लगी। इससे वह साइबर अपराधियों के झांसे में आ गए तथा धीरे-धीरे कर उन्होंने कई बार में उनके बताए हुए विभिन्न खातों में 1 करोड़ 30 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया था। ऐप पर अपनी रकम कई गुना बढ़ी हुई दिखाई दे रही थी। लेकिन जब रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे और रकम जमा करने का दबाव बनाया।


करीब 2 महीने तक लुटते रहे बुजुर्ग

पीड़ित ने जब और पैसे जमा करने से इनकार किया तो साइबर ठगों ने ग्रुप से बाहर निकाल दिया। पीड़ित के अनुसार उनके साथ धोखाधड़ी की वारदात 20 अगस्त से 18 अक्टूबर के बीच हुई है। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है की पैसे किन-किन खातों में ट्रांसफर हुई है। पुलिस रकम को फ्रीज करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित की उम्र करीब 70 वर्ष है और वह रिटायर्ड इंजीनियर हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *